बैतूल अपडेट

betul accident news : बस की टक्कर से वृद्ध की और मछली पकड़ने गए युवक की करंट से मौत

betul samachar : Old man dies due to collision with bus and young man who went fishing dies of electrocution

betul accident news :

विनोद पातरिया, घोड़ाडोंगरी

betul accident news : बैतूल जिले के पाढर में एक निजी बस की टक्कर से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में मछली पकड़ने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ग्राम कान्हावाड़ी गांव में नदी पर मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फूलगोहान निवासी राजू उइके (36) अपने दोस्तों के साथ कान्हावाड़ी नदी में मछली पकड़ने गया था। वे नदी में बिजली का तार डालकर मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान राजू खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

सोमवार दोपहर में पाढर के पास एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शाहपुर थाना क्षेत्र के हाथीकुंड निवासी नाथूराम वरकड़े (58) की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

बताया जा रहा है कि वृद्ध पेट्रोल पंप से बाईक में पेट्रोल भरकर निकल रहा था। तभी तेज गति से आ रही यात्री बस ने टक्कर मार दी। वृद्ध को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने पर पाढर चौकी प्रभारी राकेश सरियाम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Betul News: मुलताई थाने में पदस्थ एएसआई कारण सिंह ठाकुर की अज्ञात कारणों से मृत्यु

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button