बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
NSUI के स्थापना दिवस पर हर्ष भुसारी ने जरूरतमंद लोगों को करवाया भोजन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन (N.S.U.I) के 52 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैतूल जिले के छात्र नेता हर्ष भुसारी द्वारा टीम सक्सेसफुल डे के सहयोग से भोपाल में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया।
हर्ष भुसारी ने कहा एनएसयूआई छात्रों व युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ समाजसेवा में भी आगे रहती है। इसलिए आज स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना सही समझा। श्री भुसारी ने बताया छात्रों व युवाओ की लड़ाई में सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन ही आगे आता है।
उन्होंने कहा हम हमेशा से छात्र हित के मुद्दों से लेकर युवाओं के संघर्ष के साथी रहते हैं। हमारा संघर्ष भाजपा सरकार के खिलाफ इसी तरह जारी रहेगा एवं कमलनाथ जी की 2023 में वापसी निश्चित है। एक बार फिर कमलनाथ जी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।



