Nissan Gravite लॉन्च: 5.65 लाख में देश की सबसे सस्ती MPV, जानें फीचर्स और इंजन डिटेल
Nissan Gravite: निसान ग्रेवाइट की एंट्री, 6 एयरबैग, 1.0L पेट्रोल इंजन और 10 साल तक वारंटी विकल्प

Nissan Gravite: एसयूवी सेगमेंट में मैग्नाइट के बाद निसान ने अब मल्टी पर्पज व्हीकल श्रेणी में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपनी नई बजट एमपीवी निसान ग्रेवाइट को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। किफायती कीमत, जरूरी सेफ्टी फीचर्स और भरोसेमंद इंजन के साथ इसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर उतारा गया है।
भारत में निसान की पहली एमपीवी
निसान की ओर से पेश की गई ग्रेवाइट कंपनी की देश में पहली एमपीवी है। अब तक ब्रांड एसयूवी सेगमेंट में सक्रिय था, लेकिन इस लॉन्च के साथ उसने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर लिया है। इसे बजट ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Maruti eVitara हुई लॉन्च: 543KM रेंज, 15.99 लाख से शुरू कीमत, जानें फीचर्स और बैटरी डिटेल
आधुनिक सुविधाओं का रखा ध्यान
नई ग्रेवाइट में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज दिए गए हैं। कंपनी इस एमपीवी पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। ग्राहक चाहें तो इसे बढ़ाकर 10 साल या दो लाख किलोमीटर तक कर सकते हैं।
एक लीटर क्षमता वाला पेट्रोल इंजन
ग्रेवाइट में एक लीटर क्षमता वाला पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 72 पीएस की ताकत और 96 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं।
- यह भी पढ़ें : Mahindra XEV 9e Cinelux Edition लॉन्च: 500KM रेंज, 79kWh बैटरी और लग्जरी फीचर्स के साथ 29.35 लाख में एंट्री
5.65 लाख रुपये शुरुआती एक्स शोरूम कीमत
निसान ने ग्रेवाइट को 5.65 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर पेश किया है। यह कीमत पहले पांच हजार ग्राहकों के लिए लागू रहेगी। इसी कीमत के साथ यह देश की सबसे सस्ती एमपीवी बन गई है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। बाजार में इसका मुकाबला Maruti Ertiga और Renault Triber से माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



