बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nirikshan me mili avyavastha : संयुक्त संचालक को स्कूल में मिली भारी अव्यवस्थाएं, आमला के प्रभारी प्राचार्य को हटाया, मुलताई के प्राचार्य को शोकॉज नोटिस

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक (JD) अरविंद सिंह शुक्रवार को जिले के दौरे पर थे। इस दौरान नए शैक्षणिक सत्र पर शालाओं में मनाए जा रहे प्रवेश उत्सव एवं शैक्षणिक सत्र के पहले दिन जिले की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण उन्होंने किया। इस दौरान श्री सिंह द्वारा प्रथम चरण में चयनित सीएम राइज स्कूल मुलताई एवं आमला का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सीएम राइज स्कूल आमला में पाया गया कि प्रभारी प्राचार्य बसंत निमजे द्वारा निर्देशानुसार शाला में कार्य नहीं कराए गए हैं। शाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गंभीर आपत्ति प्रकट करते हुए संयुक्त संचालक ने प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किए जाने के निर्देश दिए। जिस पर अमल करते हुए शुक्रवार देर शाम श्री निमजे को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में संबद्ध किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Read Also… Action : दो बीएमओ पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी गिरेगी गाज

मुलताई स्कूल के प्राचार्य संदीप गणेशे को भी अव्यवस्थाओं के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। आमला स्कूल के लिए सीएम राइज स्कूल के अंतर्गत चयनित उप प्राचार्य श्री खैरवाल को शाला का प्रभार सौंप दिया गया है। दोनों ही सीएम राइज स्कूल मुलताई एवं आमला को 5 दिवस में व्यवस्था सुधारने के निर्देश संयुक्त संचालक द्वारा दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक लेखा अधिकारी गणेश सोनी संयुक्त संचालक के साथ रहे।

Read Also… Action : बैतूल की प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के सीईओ इंदोरकर सस्पेंड, पीएम आवास में लापरवाही पड़ी भारी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button