देश/विदेश

NHAI Toll Tax : बल्‍ले-बल्‍ले! सरकार ने इतना घटाया टोल टैक्‍स, अब कम देने होंगे पैसे

NHAI Toll Tax: Bat-bat! Government reduced toll tax so much, now you will have to pay less

NHAI Toll Tax : बल्‍ले-बल्‍ले! सरकार ने इतना घटाया टोल टैक्‍स, अब कम देने होंगे पैसे
Source – Social Media

NHAI Toll Tax : हाइवे पर सफर करने वालों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अब हाइवे पर सफर करने वालों को ज्यादा टोल टैक्स (Toll Tax) नहीं भरना होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से टोल टैक्स की दरों में कटौती करवाई है। अब पहले की तुलना में कम टोल टैक्स भरना होगा।

NHAI ने टोल टैक्स घटा दिया है। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों को बड़ी राहत मिल गई। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने पानीपत-रोहतक नेशनल से आने-जाने वाले रूट पर टैक्स में कटौती की। NHAI ने बताया गया है कि डाहर गांव स्थित प्लाजा पर टोल के रेट को कम करने का फैसला लिया गया।

26 फरवरी से लागू हुए रेट

डाहर टोल प्लाजा के प्रबंधक अभिषेक ने बताया है कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने टोल टैक्स को घटा दिया है और नई दरें 26 फरवरी से लागू हो गई हैं। पिछले साल 1 अप्रैल 2022 को टोल प्लाजा की दरों में इजाफा किया गया था, जिसको अब घटा दिया गया है।

नए रेट्स के मुताबिक अब से पानीपत-रोहतक नेशनल हाइवे पर कार, जीप व वैन जैसे वाहनों पर एक तरफ के 60 रुपये और दोनों तरफ के 90 रुपये लगेंगे. वहीं, पहले इसके लिए 100 और 155 रुपये खर्च करने होते थे।

किस व्हीकल पर कितना टोल टैक्स(NHAI Toll Tax)

NHAI से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रूट से होकर गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को भी काफी राहत दी गई। पहले इसी रूट पर चलने वाले व्यावसायिक वाहन और मिनी बस को एक साइड से 160 रुपये और दोनों तरफ से 235 रुपये देने होते थे। वहीं, इस रेट को अब घटाकर 100 रुपये और दोनों तरफ के रेट्स को घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा बस और ट्रक चालकों की बात करें तो इन लोगों को पहले एक तरफ से 320 रुपये और दोनों तरफ से 480 रुपये देने होते थे। वहीं, इसे अब कम करके 205 और 310 रुपये कर दिया गया है। तीन एक्सल वाले कमर्शियल व्हीकल को एक तरफ से 225 और दोनों तरफ से 340 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ही अन्य वाहनों के लिए भी टोल के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button