मध्यप्रदेश अपडेट

New Four Lane Highway MP: एमपी के लिए एक और फोरलेन मंजूर, 2196 करोड़ होंगे खर्च, अपग्रेड होगा यह स्टेट हाईवे

New Four Lane Highway MP: मध्यप्रदेश में इन दिनों तेज रफ्तार सड़क परियोजनाओं का जाल सा बिछ रहा है। कई एक्सप्रेसवे और फोरलेन हाईवे का काम जहां चल रहा है, वहीं दूसरी ओर आए दिन किसी न किसी रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के लिए एक और फोरलेन हाईवे को स्वीकृति मिल गई है। यह फोरलेन, पुराने स्टेट हाईवे को अपग्रेड करके बनाया जाएगा।

यह नया फोरलेन प्रदेश के सागर और दमोह के बीच बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए स्टेट लेवल इम्पावर्ड कमेटी से स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया होगी और संभावना जताई जा रही है कि इसी साल इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस फोरलेन का निर्माण हाईब्रिड एन्युटी मॉडल पर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की 40 प्रतिशत राशि अग्रिम रूप से एमपीआरडीसी द्वारा की जाएगी, जबकि राज्य सरकार शेष 60 प्रतिशत राशि 15 सालों तक एन्युटी भुगतान के रूप में देगी।

इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

अभी सागर और दमोह के बीच स्टेट हाईवे क्रमांक 63 है। इसे ही अपग्रेड करके फोरलेन किया जाएगा। यह फोरलेन सागर के बहेरिया से दमोह के मारूताल बायपास तक बनेगा। इस फोरलेन की चौड़ाई 45 मीटर होगी। कुल 76.83 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन के निर्माण पर 2196 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ ही 4 बायपास भी बनाए जाएंगे। यह बायपास पारसोरिया, गढ़ाकोटा, रोन और बांसा में बनेंगे।

सुरक्षित और तेजी से होगा सफर

इस फोरलेन के बनने से सागर और दमोह के बीच यात्रा कम समय में हो सकेगी। फोरलेन हो जाने से हादसों में कमी आएगी और सुरक्षित यात्रा हो सकेगी। इस हाईवे से जुड़े गांवों और छोटे शहरों का विकास हो सकेगा। ग्रामीण अंचल के लोगों को भी तेज और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे यात्राओं में उनका समय बचेगा। क्षेत्र भी विकास की रफ्तार पकड़ सकेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button