New Bajaj Pulsar N250: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज अपनी नई बाइक Pulsar N250 को काल यानी 10 अप्रैल 2024 को लॉन्च करने वाली है। Bajaj Pulsar N250 में डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिज्म के मामले में कई बदलाव देखेने को मिलने वाले हैं। बता दें कि बजाज की नई बाइक के फ्रंट में आकर्षक एलईडी लाइट हेडलैंप समेत कई आधुनिक फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा नई Bajaj Pulsar N250 बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर भी दिया जाएगा। आइए जानते है इसके धांसू फीचर्स के बारे में सबकुछ…
New Bajaj Pulsar N250 : KTM को मात देने आ गई Bajaj की ये धांसू बाइक, झन्नाटेदार फीसर्च से हिला देगी पूरा मार्केट….
न्यू पल्सर में मिलेगा नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
पल्सर NS200 की तरह, इसमें भी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/एसएमएस अलर्ट को सपोर्ट करने वाला फुल LCD कंसोल मिल सकता है। इस यूनिट में ब्लैक एंड व्हाइट लेआउट के बजाय ब्लू बैकलाइट मिलने की संभावना है। यह ट्रिप मीटर, टैकोमीटर और ओडोमीटर रीडिंग के साथ-साथ रियल-टाइम रीडआउट, जैसे- इंस्टेंट फ्यूल एफिशिएंसी और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जानकारी भी दे सकता है।
नई N250 में अब पहले वाला ब्लैक्ड-आउट इंजन और एग्जॉस्ट नहीं मिलेगा। एग्जॉस्ट को अब ब्रश्ड मेटल फिनिश दिया जा सकता है। बाइक को नए कलर ऑप्शन्स भी मिल सकते हैं। अभी ये सिर्फ ब्रुकलिन ब्लैक में आती है, लेकिन नई वाली में और भी कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। हालांकि, इंजन में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
नई 2024 बजाज पल्सर N250 में समान 249.07cc एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है, जो 24.5PS पावर और 21.5Nm टॉर्क देता है। इन सभी अपडेट्स के साथ नई 2024 बजाज पल्सर की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौजूदा मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये है। नए मॉडल लॉन्च के बाद यह सुजुकी जिक्सर 250 (1.81 लाख रुपये-1.98 लाख रुपये के बीच कीमत), होंडा हॉरनेट (1.39 लाख रुपये कीमत)और TVS Apache RTR 200 4V (1.42 लाख रुपये-1.47 लाख रुपये के बीच कीमत) को टक्कर देगी।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇