NDVSU Admission Rule : इस यूनिवर्सिटी में भी अब NEET की मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा एडमिशन, सूचना जारी

NDVSU Admission Rule : इस यूनिवर्सिटी में भी अब NEET की मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा एडमिशन, सूचना जारी
NDVSU Admission Rule : इस यूनिवर्सिटी में भी अब NEET की मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा एडमिशन, सूचना जारी

NDVSU Admission Rule : भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (NDVSU) के बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी तथा बैचलर ऑफ़ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम के राज्य कोटा की सीटों पर वर्ष 2024-25 से नीट (NEET) की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश होगा।

मध्य प्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आदेश अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET पर किए जा सकते हैं। नीट प्रवेश परीक्षा 5 मई, 2024 रविवार को दोपहर 2:00 बजे से अपराह्न 5:20 तक होगी। (NDVSU Admission Rule)

प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी श्री गुलशन बामरा ने बताया कि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत संचालित जबलपुर, महू एवं रीवा के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी पाठ्यक्रम की राज्य कोटा की 255 अर्थात 85% सीटों पर वर्ष 2024-25 से नीट की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। (NDVSU Admission Rule)

इसी प्रकार विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम की राज्य कोटा की 46 अर्थात 80% सीटों पर भी वर्ष 2024-25 से नीट के माध्यम से प्रवेश होगा। (NDVSU Admission Rule)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment