मध्यप्रदेश अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूज

Navneet Rana: यह होता है सांसद का दम, 15 दिन पहले की मांग कि अमरावती से चलाई जाएं ट्रेन, रेलवे ने किए आदेश जारी, कल से चलने भी लगेगी

 यह होता है सांसद का दम : 15 दिन पहले की मांग कि अमरावती से चलाई जाएं ट्रेन, रेलवे ने किए आदेश जारी, कल से चलने लगेगी
▪️उत्तम मालवीय, बैतूल 

Navneet Rana: बैतूल। यदि सांसद दमदार हो तो ऐसी कोई वजह नहीं कि उनके द्वारा की गई कोई मांग पूरी न हो। महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती नवनीत राणा (Amravati MP Navneet Rana) ने यह साबित किया है। उन्होंने महज एक पखवाड़ा पहले अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस (Amravati-Jabalpur Express) को नागपुर की बजाय अमरावती से चलाने की मांग की थी। उनकी यह मांग पूरी हो गई है। अब कल 7 अक्टूबर से यह ट्रेन नागपुर की बजाय अमरावती से चलेगी। इस ट्रेन के समय में भी काफी बदलाव हुआ है।

सांसद श्रीमती राणा ने 22 सितंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) को इस संबंध में पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि कोरोना के बाद अक्टूबर 2021 से इस ट्रेन को चलाया जा रहा है किंतु रूट बदल दिया गया और अमरावती से हमेशा के लिए निरस्त कर दिया गया। जो कि एक गलत परंपरा को जन्म दे रहा है। आम जन की मांग और जरुरत है कि इस ट्रेन को नागपुर की बजाय अमरावती अकोली स्टेशन से ही चलाया जाएं जैसा बीते कई वर्षों से चल रहा है।

पत्र में आगे कहा गया था कि इस ट्रेन को पूर्ववत चलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का कष्ट करें एवं मुझे भी की गई समुचित कार्यवाही से सूचित करने की कृपा करें। उनके पत्र का महज एक पखवाड़े में ही असर हो गया है और ट्रेन को नागपुर की बजाय अमरावती से चलाए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। इस आदेश के परिपालन में अब कल 7 अक्टूबर से यह ट्रेन अमरावती से चलने लगेगी।

समय में भी हुआ है काफी बदलाव

इस संबंध में रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल अशोक कटारे ने बताया कि अमरावती-नागपुर-जबलपुर ट्रेन (Amravati-Nagpur-Jabalpur Train) क्रमांक 12159 को 22 मार्च 2020 के पूर्व अमरावती से नागपुर होकर जबलपुर चलाया जाता था। उस गाड़ी को कोरोना के कारण नागपुर से जबलपुर चलाया जा रहा था। अब इस गाड़ी को 7 अक्टूबर से पुन: अमरावती से नागपुर होकर जबलपुर के बीच चलाया जाएगा। इसके साथ ही इस गाड़ी के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी जिसका समय इस प्रकार रहेगा।

इटारसी की ओर जाने वाली (ट्रेन क्रमांक 12159)

अमरावती से यह ट्रेन 16.45 बजे रवाना होगी और नागपुर 19.35 पहुंच कर 19.40 बजे रवाना होगी। वहां से पांढुर्णा 20.58 से 21.00, आमला में 21.55 से 21.57, बैतूल में 22.15 से 22.17, इटारसी में 02.30 से 02.40 तक इसका स्टॉपेज रहेगा। इसके बाद यह ट्रेन जबलपुर 06.55 बजे पहुंचेगी।

नागपुर की ओर जाने वाली (ट्रेन क्रमांक 12160)

जबलपुर से अमरावती के लिए यह ट्रेन जबलपुर 21.50 बजे रवना होगी। इसका इटारसी में 01.15 से 01.25, बैतूल में 02.54 से 02.56, आमला में 03.17 से 03.19, पांढुर्णा में 04.13 से 04.15 और नागपुर में 06.25 से 06.30 तक स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन अमरावती 09.50 बजे पहुंचेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button