बड़ी खबरें

National Sports Festival: बैतूल में राष्ट्रीय खेलकूद समारोह संपन्‍न, रोप स्‍कीपिंग में एमपी ने जीतेे सभी मुकाबले, हैंडबॉल में पश्चिम उत्तरप्रदेश ने जीता तरुण वर्ग का फाइनल 

National Sports Festival : भारत भारती शिक्षा संस्थान बैतूल में विद्या भारती द्वारा आयोजित 33वाँ राष्ट्रीय खेलकूद समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमि. के स्वतंत्र निदेशक सुनील हिराणी, विद्या भारती के खेल पर्यवेक्षक अरूण जिंदल, भारत भारती शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल, सचिव मोहन नागर, जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के राष्ट्रीय सहसंयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर, विद्या भारती मध्य क्षेत्र के खेल प्रमुख मनीष वाजपेयी उपस्थित थे।

हैण्डबॉल और रोप स्कीपिंग के मुकाबलों में विजेता और उपविजेता टीमों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा पदक और प्रशस्तिपत्र प्रदान किये गये।

अंतिम दिन के खेल के मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोप स्कीपिंग के सभी मैच जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किये। जिसके अन्तर्गत 14, 17 और 19 आयु वर्ग के सभी फाइनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश ने उत्तर क्षेत्र को हराया और अद्भुत खेल दिखाते हुए मैदान पर उपस्थित दर्शकों में रोमांच भर दिया।

Also Read: आपको देखकर मैं भावुक हो गया : Urfi को सड़क पर देख चिल्लाने लगे लोग, एक्ट्रेस बोली – पकड़ कर मारूंगी

हैण्डबॉल के फाइनल मुकाबलों में 14 वर्ष आयु बालक वर्ग पूर्वी उत्तर क्षेत्र ने मध्यक्षेत्र को, 17 वर्ष आयु बालक वर्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने मध्यक्षेत्र को और 19 वर्ष आयु बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले मेें पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने उत्तर क्षेत्र को पराजित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विधा के बालिका वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग दक्षिण मध्यक्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को, 17 वर्ष आयु वर्ग में उत्तर क्षेत्र ने दक्षिण मध्य क्षेत्र को और 19 वर्ष आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबले मेें मध्यक्षेत्र की टीम ने राजस्थान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Also Read: MP Patwari Transfer List : मप्र में 918 पटवारियों के थोकबंद तबादले, एक पखवाड़े में करना होगा ज्वाइन, यहां देखें स्थानांतरित पटवारियों की पूरी सूची..

समारोह को संबोधित करते हुए का विद्या भारती खेल पर्यवेक्षक अरूण जिंदल ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफ लता सतत् प्रयासों और सच्ची लगन के पुरस्कार के रूप में हमें मिलती है। सफलता को खरीदा नहीं जा सकता, इसे अर्जित करना होता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हमें किसी प्रतिद्वन्दी की तरह व्यवहार न करते हुए अपने खेल से खुद को बेहतर साबित करना चाहिए। उपविजेता रही टीमों से श्री जिंदल ने कहा कि असफलता ही हमें हमारी अगली जीत के लिए प्रेरित करती है। हमें हार से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आज की हार को प्रेरणा मानकर हमें अगली जीत के प्रयास करने हैं। श्री जिंदल ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन और उत्कृष्ठ खेल के लिए शुभकामनाऐं दी।

Also Read: Trigo BX4: लांच को तैयार है 145km की धांसू रेंज देने वाली ये इलेक्ट्रिक बाइक, आकर्षक कीमत में मिल रहे कमाल के फीचर्स

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमि. के स्वतंत्र निदेशक सुनील हिराणी ने प्रतिभागियों को हरिवंशराय बच्चन जी की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती कविता के माध्यम से शिखर पर पहुँचने के लिए किये गये प्रयासों पर मार्गदर्शित किया।

Also Read: जल्दी का काम शैतान का काम है! Dhamaal मूवी के ये फनी सीन देख कर हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे आप…

कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल ने कहा कि हमें जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपनी सफलता पर दम्भ और असफलता पर निराशा का भाव नहीं लाना है। आज भारत भारती के खेल मैदान पर लघु भारत के दर्शन हुए और विभिन्न प्रदेशों की टीमों के खेलकौशल को देखकर मैं रोमांचित हूँ।

Also Read: Mahakal Bhajan: आज की सुबह करें श्री महाकाल लोक के दिव्‍य दर्शन और सुनें प्‍यारा भजन “हम भी बोले महाकाल तुम भी बोलो महाकाल”

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन हेतु खेलकूद समारोह के संयोजक व भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आये खेल प्रतिभागी, निर्णायक, व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ध्वजावतरण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र तिवारी ने किया।

Also Read: pandit pradeep mishra katha: बैतूल में पं. प्रदीप मिश्रा की कथास्थल का भूमिपूजन और ध्वज स्थापना सोमवार को, 12 से 18 दिसंबर तक होगी शिवपुराण कथा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button