बैतूल अपडेट

Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

Nal Jal Yojana Betul: एफएचटीसी कार्य अधूरे तो कार्रवाई तय, अधिकारियों को नोटिस के निर्देश; हिवरखेड में गंदा पानी सप्लाई का मामला पहुंचा कलेक्टर तक

Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

Nal Jal Yojana Betul: जिले में घर-घर नल से जल पहुंचाने की योजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जिन गांवों में घरेलू नल कनेक्शन अब तक चालू नहीं हुए हैं, वहां संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने नल-जल योजनाओं के तहत दिए जा रहे एफएचटीसी, यानी क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शनों की ग्रामवार स्थिति जानी। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कई स्थानों पर कार्य की गति धीमी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि बिजली कनेक्शन, जल स्रोत की समस्या और पाइपलाइन से जुड़े सभी लंबित कार्य तुरंत पूरे कराए जाएं, ताकि घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू हो सके।

शत-प्रतिशत काम नहीं तो कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर ने साफ कहा कि यदि एफएचटीसी के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो संबंधित एसडीओ, सब इंजीनियर, जनपद सीईओ और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैतूल जनपद में घरेलू नल कनेक्शन चालू करने की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर उन्होंने एसडीओ पीएचई और जनपद सीईओ बैतूल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

लंबित विद्युत कार्य शीघ्र पूरे कराने के निर्देश

बैठक में बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक को भी बुलाया गया। कलेक्टर ने उन्हें विभागीय समन्वय के साथ लंबित विद्युत कार्य शीघ्र पूरे कराने के निर्देश दिए, ताकि नल कनेक्शन चालू करने में देरी न हो। साथ ही इस विषय में बिजली कंपनी से स्पष्टीकरण लेने को भी कहा गया।

अफसरों-ठेकेदारों को जारी करें नोटिस

कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देशित किया गया कि जो ठेकेदार जनहित की इस योजना में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें सख्त नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि उदासीनता पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिन ब्लॉकों में केवल एक-दो कनेक्शन ही चालू हैं, वहां शेष काम तेजी से पूरा कराने के लिए संबंधित एसडीओ, उपयंत्री और जनपद सीईओ को नोटिस देने तथा कार्यपालन यंत्री को अप्रसन्नता पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नल-जल योजनाओं का हैंडओवर और हर घर जल प्रमाणन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया।

जूनियर इंजीनियर पर भी गिरेगी गाज

समीक्षा के दौरान घोड़ाडोंगरी जनपद के ग्राम छुरी में जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी की लापरवाही से छह महीने से काम लंबित होने की जानकारी मिली। इस पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शाहपुर जनपद के ग्राम देशावाड़ी की योजना का जनपद सीईओ के साथ संयुक्त निरीक्षण कर कार्य पूरा कराने को भी कहा गया।

सब इंजीनियर का 10 दिन का कटेगा वेतन

जनपद सीईओ आमला द्वारा एक सब इंजीनियर की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने उसका दस दिन का वेतन काटने और सप्ताह में दो दिन आमला मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उन्होंने आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए संवेदनशील गांवों की पहचान कर पेयजल प्रबंधन की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।

हिवरखेड में नल-जल योजना पर उठे सवाल, दूषित पानी की सप्लाई

Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
Nal Jal Yojana Betul: नल-जल योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर खफा, अफसरों को नोटिस देने के निर्देश, दो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम हिवरखेड में पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नल-जल योजना के तहत किए जा रहे अधूरे कार्यों की वजह से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों में बीमारी का डर बढ़ गया है।

कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

ग्राम हिवरखेड में पीएचई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से नल-जल योजना का काम कराया जा रहा है, लेकिन कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में पाइपलाइन से जुड़े वाल लगाने के लिए बड़े और गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। आरोप है कि इन गड्ढों को लंबे समय से खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण उनमें नालियों का गंदा पानी भर रहा है।

पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी

ग्रामीणों का कहना है कि यही दूषित पानी पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंच रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो गांव में जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। कई स्थानों पर बदबूदार पानी जमा रहने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

एक महीने से खोदा हुआ है गड्ढा

होली चौक क्षेत्र के निवासी कचरा घोटे ने बताया कि उनके घर के सामने लगभग एक महीने से गड्ढा खोदा हुआ है। वहां लगे वाल के आसपास हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। उनका आरोप है कि इसी स्थान से सप्लाई होने वाला पानी घरों के नलों में पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गड्ढा काफी गहरा है, जिससे रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छोटे बच्चों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

जानकारी देने पर भी निराकरण नहीं

ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लगातार अनदेखी से परेशान होकर गांव के अलग-अलग मोहल्लों के लोग जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े के पास पहुंचे और पूरी स्थिति से अवगत कराया।

मौके पर पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य

उर्मिला गव्हाड़े ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांव में अनेक स्थानों पर गड्ढों में गंदा पानी जमा है और वही पानी सप्लाई लाइन से घरों तक पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने पीएचई विभाग के ईई बघेल को भी जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कलेक्टर से शिकायत कर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस मामले में जल्द समाधान होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button