बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nagriya nikay chunav : रविवार को आठनेर बस स्टैण्ड पर होगी विशाल आमसभा, पूर्व मंत्री पांसे और विधायक डागा समेत कई दिग्गज करेंगे संबोधित

बैतूल (Betul Update)। नगर पंचायत आठनेर के चुनाव के मद्देनजर रविवार 25 सितंबर को बस बस स्टैंड आठनेर पर आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस आमसभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होकर संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जनसंपर्क भी करेंगे।

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा, भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव समीर खान, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश प्रतिनिधि प्रकाश कनाठे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नारायणराव धोटे, पीसीसी डेलिगेट नवनीत मालवीय, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरूण गोठी, आठनेर चुनाव पर्यवेक्षक लवलेश (बब्बा ) राठौर, गजेंद्र खलतकर, पिछड़ा वर्ग महिला जिला अध्यक्ष जमुना पंडाग्रे, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष मिथलेश राजपूत, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे आम सभा को संबोधित करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस आठनेर के अध्यक्ष महेंद्र पंडोले ने बताया कि उपरोक्त नेतागण आमसभा पश्चात आठनेर के मुख्य मार्गों में जनसंपर्क भी करेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button