Murder of husband: एक और सोनम रघुवंशी, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी से कराई पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
Murder of husband: Another Sonam Raghuvanshi, wife hatched a horrific plot, got her husband murdered by her lover, police revealed

Murder of husband: मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों पर भरोसा करने वालों को झकझोर दिया है। पति-पत्नी के रिश्ते में छिपी साजिश का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने महज दो दिन के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। इस पूरे मामले में पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली।
गोली मारकर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की शाम रमटा-निवारी मार्ग पर नीलेश जाटव की गई थी। घटना के समय वह अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी को बाइक से मायके से वापस घर ला रहा था। वारदात के तुरंत बाद पत्नी रूबी ने रोते हुए बताया था कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश की। इसी दौरान पर्स गिर गया और जैसे ही नीलेश ने गाड़ी रोकी, हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
जांच में सामने आई सच्चाई
शुरुआत में यह मामला लूट के प्रयास में हत्या जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस को कहानी में कई तरह की विसंगतियां नजर आईं। पूछताछ के दौरान रूबी के बयान बार-बार बदल रहे थे, जिससे संदेह गहराता गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा सच सामने आ गया और मामला पूरी तरह से अलग दिशा में चला गया।

पत्नी निकली साजिश की मास्टरमाइंड
जांच में सामने आया कि इस पूरी घटना की योजना खुद रूबी जाटव ने बनाई थी। उसने अपने प्रेमी विशाल जाटव और उसके साथी राजेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत उसने 8 अप्रैल को पति को मायके चलने के लिए कहा और जानबूझकर देर तक वहीं रुकी ताकि अंधेरा हो जाए।
प्लान के मुताबिक रुकवाई बाइक
रात होने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तब रूबी ने पहले से ही अपने प्रेमी को जानकारी दे दी थी। उसने तय स्थान के पास पर्स जानबूझकर गिराया, जिससे बाइक रुकवानी पड़ी। जैसे ही नीलेश रुका, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे गोली मार दी। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- यह भी पढ़ें : Betul road accident: खुद की शादी के कार्ड बांट रही थी युवती, इसी बीच हादसे में चली गई जान, परिवार में छाया मातम
पुराना प्रेम संबंध बना वजह
पुलिस के मुताबिक रूबी का प्रेम संबंध पहले से ही विशाल जाटव के साथ था, जो उसकी बहन का देवर है। यह संबंध शादी से पहले से चल रहा था, लेकिन शादी के बाद इसमें दिक्कतें आने लगी थीं। नीलेश उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
अंतिम संस्कार तक साथ रहे आरोपी
हत्या के बाद रूबी ने खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए रोने का नाटक किया और परिजनों के साथ हर जगह मौजूद रही। यहां तक कि जिला अस्पताल में हुए प्रदर्शन और अंतिम संस्कार में भी आरोपी शामिल रहे। इस दौरान किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: पहले किया प्रेम विवाह, फिर कैरोसिन डाल कर पत्नी को जला डाला, आरोपी पति को उम्रकैद
आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी रूबी जाटव और उसके प्रेमी विशाल जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी राजेश फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



