Murder: दो भाइयों को मारा चाकू, एक की इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस, कोतवाली थाना क्षेत्र के महदगांव की घटना

बैतूल। सोमवार रात में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महदगांव में 2 भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।
रात को जिला अस्पताल पहुंचे बैतूल बाजार टीआई एबी मर्सकोले ने बताया कि 100 डायल पर घटना की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहाँ घायलों के बारे में जानकारी मिली कि दोनों महदगांव निवासी भाई लोकेश सरियाम और छोटू सरियाम हैं। इलाज के दौरान छोटे भाई छोटू सरियाम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना पर SDOP बैतूल नितेश पटेल और कोतवाली TI अपाला सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उसके बाद पुलिस बल सहित महदगांव रवाना हुए। घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



