Muraina Aircraft Crashed Video: बड़ा हादसा! मुरैना और भरतपुर में वायुसेना के विमान हुए क्रैश, 2 पायलेट घायल, देखें वीडियो
Muraina Aircraft Crashed Video: Big accident! IAF aircraft crash in Morena and Bharatpur, 2 pilots injured, watch video
Muraina Aircraft Crashed Video: मध्यप्रदेश के मुरैना और राजस्थान के भरतपुर में एयर फोर्स के विमान हादसे का शिकार हो गए। मुरैना में जहां दो पायलट जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं भरतपुर हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके में शनिवार सुबह 5.30 बजे वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। बताया जाता है कि विमान में पायलट समेत दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों लोग सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि एयरफोर्स की तरफ से अभी तक हादसे की पुष्टि नहीं की गई है। रक्षा सूत्र के मुताबिक दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था। अभी अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।
#WATCH मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। pic.twitter.com/ubH8CBEHpl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023

भरतपुर में भी विमान हादसा (Muraina Aircraft Crashed Video)
राजस्थान के भरतपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां वायु सेना का विमान क्रैश हो गया है। पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटना हुई। भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH राजस्थान: भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया। भरतपुर के जिला अधिकारी आलोक रंजन ने पहले की रिपोर्ट की चार्टर जेट की पुष्टि की थी। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/bmg9i7icB7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023



