बैतूल अपडेट

Multai 101 Feet Tiranga: मुलताई में लहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा, चंद्रयान की यादों को बनाएगा चिरस्थाई

Multai Tricolor Hoisted: 101 feet high tricolor hoisted in Multai, will make the memories of Chandrayaan everlasting

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Multai Tricolor Hoisted: मुलताई नगर के बस स्टैंड पर स्थित शहीद किसान स्तंभ के पास बुधवार को बैतूल जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा आज फहराया गया। मुलताई विधायक सुखदेव पांसे सहित सैनिकों ने मिलकर यह ध्वज लहराया। समाजसेवी लोकेश गीदकर की ओर से यह ध्वज राष्ट्र को समर्पित किया गया है।

विगत एक माह से लगातार झंडा लगाने कार्य कराया जा रहा था। जिसे आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर लहराया गया है। जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगवाने वाले समाजसेवी लोकेश गिदकर ने बताया कि आज भारत इतिहास रचने जा रहा है, जब शाम को चंद्रयान-3 चांद पर तिरंगा झंडा फहराएगा। उसी क्षण को यादगार बनाने के लिए आज मुलताई में शहीदों के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।

101 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर लहराया जाने वाला यह जिले का पहला राष्ट्रीय ध्वज है। आज आयोजित कार्यक्रम में विधायक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। रिटायर्ड सैनिकों, शहीदों के परिजनों ने इस क्षण को अहम पल बताया। इसके पहले कुछ लोगों ने आपत्ति लगाकर इस ध्वज का काम रोक दिया था, लेकिन इसके खिलाफ मुलताई के विभिन्न संगठनों ने आंदोलन किया। जिसके बाद प्रशासन ने यहां ध्वज लगाने की अनुमति दी है।

जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा नगर के लिए बना गौरव और आकर्षण का केंद्र

समाजसेवी लोकेश गिदकर की ओर से लगवाया गया जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा, मुलताई नगर के लिए गौरव और आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह सारे नगरवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है, जहां किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में शहीद किसान स्तंभ, देश सेवा में अपनी जान देने वाले शहीद मनोज चौरे का स्मारक स्थापित है। वहीं अब जिले का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 24 घंटे लहराते हुए दिखाई देगा। जिसे देख कर हर किसी का सीना चौड़ा होगा और सर गर्व से ऊंचा रहेगा।

Related Articles

Back to top button