बड़ी खबरें
MPPEB Jobs 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी! मप्र में 2716 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

MPPEB Jobs 2023: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप 4 के तहत असिस्टेंट ग्रेड -3 के पद पर भर्तियां निकाली हैं. MPPEB ने स्टेनोटाइपिस्ट, डाटा एंट्री, व अन्य पदों की सीधी भर्ती और बैकलॉग सीधी भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इन पदों पर हो रही भर्ती
MPPEB द्वारा इस अभियान के जरिए कुल 2716 रिक्त पद पर भर्ती की जा रही है। जिनमें स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर आदि पद शामिल होंगे।
MPPEB ग्रुप 4 भर्ती पात्रता
- 12वीं पास
- कम्प्यूटर प्रमाण पत्र डिप्लोमा या डिग्री
- न्यूनतम उम्र 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र 40 वर्ष
- CPCT स्कोरकार्ड ( कुछ पदों पर)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

इतना देना होगा शुल्क
रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। (MPPEB Jobs 2023)
MPPSB ग्रुप 4 भर्ती जरूरी तारीखें..
- ऑनलाइन आवेदन की तारीख 06 मार्च 2023
- आवेदन भरने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2023
- फॉर्म में करेक्शन करने की तारीख 25 मार्च 2023
- ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05-08-2023 से शुरू



