मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बारिश के आसार, तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी संभव

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जहां बीते कुछ दिनों से ठंड का असर कम होता दिख रहा है, वहीं अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और बारिश की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राज्य में तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी, लेकिन अब नया मौसम सिस्टम असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी के लिए कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की है संभावना

बारिश का अधिक असर उत्तर मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में 18 और 19 फरवरी को बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर बादलों के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। ज्यादातर शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। सुबह और देर रात हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप का असर तेज हो गया है। आगे भी दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।

भोपाल और इंदौर में कैसा रहेगा मौसम

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन सहित मध्य व दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना कम बताई गई है। यहां बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन वर्षा के आसार कम हैं। तापमान में हल्की बढ़ोतरी से दिन में राहत रहेगी, हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button