MP Weather News: मध्य प्रदेश में फिर आंधी-बारिश और ओले का दौर शुरू, इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
MP Weather News: Storm, rain and hailstorm start again in Madhya Pradesh, orange alert issued in these districts
MP Weather News: भीषण गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और राजधानी भोपाल, दमोह, जबलपुर, मंडला, कटनी, डिंडोरी सहित मध्य प्रदेश के कई इलाके बारिश से भीग गए। बुधवार को दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।
इससे दिन के तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 5 दिनों में यहां अंधी के साथ बारिश होने की संभावनाएं जताई है। गुरुवार को भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान लगाया है। यहां बिजली की चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है।
- यह भी पढ़ें: Parshuram Jayanti 2024 : कल मनाया जाएगा भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस, निकलेगी विशाल कलश यात्रा
यहां ओलावृष्टि बारिश और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार को रीवा संभाग के जिलों में और सिवनी मंडला छिंदवाड़ा बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं इन जगहों पर ओलावृष्टि वज्रपात के साथ चौकीदार हवाएं चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- यह भी पढ़ें: Liver Me Shift Hua Dimag: OMG! ये कब हुआ, ‘लिवर में शिफ्ट हुआ दिमाग’ वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
इन जिलों में ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग की माने प्रदेश का मौसम अभी स्थिर नहीं है। यही कारण है कि आज कई जिलों में ओले गिरने की संभावना है। जिनमें रीवा संभाग के जिलों में, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलें शामिल हैं।
MP में क्यों बदला मौसम? (MP Weather News)
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में हो रहे बदलाव के कारणों के बारे में बताया। मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या के मुताबिक, राजस्थान से सटे इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, इससे प्रदेश में नमी आई है। इसके साथ ही राज्य में तापमान ज्यादा होने के चलते और नमी से भी क्लाउड बने, जिसके चलते बारिश हुई।
- यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, धन-संपदा से भरा रहेगा आपका घर
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




