मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather: इन जिलों में फिर बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, फसल नुकसानी का सर्वे करने खेतों में पहुंचा अमला

MP Weather: Alert of rain and lightning again in these districts, staff reached the fields to survey crop damage

MP Weather: इन जिलों में फिर बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, फसल नुकसानी का सर्वे करने खेतों में पहुंचा अमला
MP Weather: मध्यप्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों की हालत खराब कर रखी है। बेमौसम बारिश के साथ ही ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं मौसम का मिजाज सुधरने के हाल फिलहाल कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इधर कल हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेना प्रशासनिक अमला आज सुबह से ही खेतों में पहुंच गया है।

मौसम केन्द्र भोपाल ने सोमवार को जारी बुलेटिन में अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के नर्मदापुरम, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगौन, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल एवं डिडोरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही नर्मदापुरम, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगौन, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल एवं डिडोरी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना भी जताई है। राजधानी भोपाल एवं निकटवर्ती स्थानों पर मौसम आँशिक मेघमय रहेगा। भोपाल शहर में शाम के समय गरज-चमक की संभावना है। वहीं 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 20°C रह सकता है।

बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं सागर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में घंसौर में 2, नरसिंहपुर, बालाघाट बिछिया, बिछुआ, केओलारी, गोटेगांव, उदयपुरा में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों के जिलो में सामान्य रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5°C राजगढ में दर्ज किया।

कलेक्टर के आदेश पर फसल नुकसानी का सर्वे शुरू (MP Weather)

रविवार को बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के कई गांवों में बारिश और ओला वृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिले में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का 10 अप्रैल सोमवार तक सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सर्वे उपरांत पात्रता के आधार पर उचित राहत के प्रकरण तैयार किए जाएंगे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग का अमला आज सुबह से ही खेतों में पहुंच कर नुकसान का जायजा ले रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button