मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert: आज पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून की बारिश लगातार जारी है। आज बुधवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। वहीं अधिकांश जिलों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आने वाले दिनों में भी मौसम यूं ही बना रहेगा।

प्रदेश में पिछले 39 दिनों से लगातार किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है या आंधी-तूफान चल रहे हैं। मंगलवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। रायसेन में 9 घंटे में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई। भोपाल में सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। आज भी पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अधिकांश जिलों में 30 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के अनुसार आज 4 जून को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होगी।

इनके अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा में तेज आंधी चलने का अलर्ट है। इन जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

कल इन जिलों बारिश की संभावना (MP Weather Alert)

गुरुवार 5 जून को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है।

तापमान की यह रही प्रदेश में स्थिति (MP Weather Alert)

मंगलवार को छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं टीकमगढ़, खरगौन, खंडवा में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बड़े शहरों में इंदौर में 31.3, ग्वालियर में 34.1, उज्जैन में 31.5, जबलपुर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया। सबसे कम 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में रूका मानसून (MP Weather Alert)

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार अभी प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी है। सिस्टम की वजह से कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। आगामी 6 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अभी मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक ही जगह ठहरा है। कुछ दिनों से यह आगे नहीं बढ़ा है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद होगी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button