मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert : एमपी के इन 8 जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में अब मानसून सक्रिय हो गया है। यही कारण है कि प्रदेश में अधिकांश जिलों में रोजाना बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने रविवार को जारी बुलेटिन में प्रदेश के बैतूल, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इसके अलावा 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

इन जिलों में हल्की वर्षा

मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात के साथ झंझावत और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। (MP Weather Alert)

यहां कम रहेगी रफ्तार

मौसम विभाग ने भोपाल, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पनना, दमोह, सागर, छतरपु, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा वज्रपात के साथ झंझावत और 30 से 40 की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। (MP Weather Alert)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button