मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weahter Alert : दो दर्जन जिलों में ओलावृष्टि-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भोपाल में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

MP Weahter Alert : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार खतरनाक बना हुआ है। कल कई जिलों में ओलावृष्टि से तबाही मचाने के बाद आज राजधानी भोपाल में भी आंधी-तूफान ने खासा कोहराम मचाया। इधर मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दो दर्जन जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम के मिजाज दुरूस्त चल रहे थे। इस बीच आज अचानक वहां भी मौसम खराब हो गया। दोपहर में अचानक घने बादल छाए और आंधी-तूफान चलने लगा।

इससे कई पेड़ उखड़ गए, जिनकी चपेट में आकर बिजली के कई पोल भी टूट गए। इससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित होने की खबर भी है। इसके साथ ही तेज बारिश भजी हुई। मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ।

अब इन जिलों के लिए चेतावनी (MP Weahter Alert)

इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मंगलवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, शिवपुरी, दतिया, सतना, मैहर, डिंडोंरी, कटनी, जबलपुर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर और उमरिया जिले के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

MP Weahter Alert : दो दर्जन जिलों में ओलावृष्टि-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भोपाल में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
राजधानी भोपाल में आंधी तूफान में कई पेड़ जमींदोज हो गए हैं.

गिरेंगे ओले, आंधी के साथ बारिश (MP Weahter Alert)

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि व गरज-चमक, वज्रपात के साथ आंधी-तूफान व झोकेदार हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

यहां हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट (MP Weahter Alert)

इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग यह अलर्ट नर्मदापुरम, हरदा, खरगौन, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, आगरमालवा, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नरसिंहपुर और सागर जिलों के लिए जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 24 घंटों में गरज-चमक, वज्रपात के साथ आंधी-तूफान व झोकेदार हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 40 से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यही नहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

विभाग द्वारा विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, भिंड, मुरैना, बालाघाट, सिवनी, देवास, सिंगरौली और सीधी जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक व वज्रपात के साथ आंधी-तूफान चलेगा। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

MP Weahter Alert : दो दर्जन जिलों में ओलावृष्टि-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भोपाल में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
आंधी तूफान ने भोपाल में बिजली के कई पोलों और बिजली लाइन को भी क्षतिग्रस्त किया है.

भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम (MP Weahter Alert)

मौसम विभाग ने भोपाल और आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटे में आसमान पर छाए रहने और हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक व वज्रपात का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यहां हुई थी ओलावृष्टि और बारिश (MP Weahter Alert)

बीते 24 घंटे में छिंदवाड़ा की छिंदवाड़ा, मोहखेड़, परासिया, सौंसर, तामिया, बैतूल जिले की शाहपुर, भीमपुर, खंडवा की हरसूद, नर्मदापुरम की इटारसी, डोलरिया, सिवनी मालवा, पांढुरना, शिवपुरी की पोहरी, करेगा, दमोह की पटेरा और बुरहानपुर जिले की खकनार व बुरहानपुर तहसील में ओलावृष्टि हुई।

इसके अलावा चांद में 68, घोड़ाडोंगरी में 54, बिछुआ में 38.4, छिंदवाड़ा में 32.2, बुरहानपुर में 27.2, झिरन्या में 27.2, अमरवाड़ा में 20.2, खंडवा में 20, खकनार में 20, नेपानगर में 13.6, शाहपुर में 13.2, पंधाना में 13, अमरकंटक में 15, पोहरी में 12, बैतूल में 11, चिचोली में 9, ओरछा में 9, जुन्नारदेव में 8.6, इटारसी में 8.2, हरसूद में 8, बरघाट में 5.2, निवाड़ी में 5, मोहखेड़ में 5.4, उमरेठ में 6.4, पटेरा में 4 और खिरकिया में 4.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button