बड़ी खबरें

MP TET 2023 : मप्र में शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से करें अप्लाई, जानें परीक्षा, फीस और योग्‍यता

MP TET 2023 : मप्र में शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से करें अप्लाई, जानें परीक्षा, फीस और योग्‍यता

MP TET 2023 : यदि आप भी मध्यप्रदेश में टीचर बनने चाहते है तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) या मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPEB) ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हम आपको MP TET 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, फीस, योग्‍यता और अन्‍य जानकारी यहां उपलब्‍ध करा रहे है।

आधिकारिक वेबसाइट

यदि आप भी आवेदन करना चाह रहे है तो आप एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले एमपी पीईबी की नीचे दी लिंक से या ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

इस दिन कर सकेंगे आवेदन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड(MPESB) द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए 12 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 27 जनवरी 2023 तय की गई है। आवेदन में करेक्शन के लिए 1 फरवरी 2023 तक का समय दिया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 मार्च 2023 से शुरू होगी। MPESB को पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कहा जाता था। (MP TET 2023)

MP TET 2023 : मप्र में शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से करें अप्लाई, जानें परीक्षा, फीस और योग्‍यता

MPTET 2023 Registration ऐसे करें

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद Online Form -High School Teacher Eligibility Test – 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन की लिंक एक्टिव होगी।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल चेक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें।
  • Also Read : iPhone 12 Mini : सस्‍ता हो गया आईफोन! यहां से सिर्फ 18,599 रुपये में खरीदें, चल रहा है तगड़ा ऑफर

इतनी लगेगी एग्जाम फीस

इस पात्रता परीक्षा में बैठने के सामान्य वर्ग के उम्मीदावार को 660 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 300 रुपये देना होगा. यह फीस प्रति प्रश्नपत्र के अनुसार देनी होगी. वहीं, कैंडिडेट्स को 60 रुपये पोर्टल फीस या सिटीजन यूजर के जरिए लॉगइन करने पर 20 रुपये देने होंगे।(MP TET 2023)

जरूरी योग्यता

इच्छुक उम्मीदवार के लिए इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उसके चुने हुए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवार कम से कम सेकेंड डिवाजन से पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को बीएड(B.Ed) पास होना भी आवश्यक है।

क्वालिफाई के लिए इतने नंबर आवश्‍यक (MP TET 2023)

यदि आप आवेदन कर रहे है तो आपको यह भी जानना जरूरी है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कम से कम 50 प्रतिशत नंबर और अनरिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को न्यूनतम 60 फीसदी नंबर हासिल करना है। वहीं, दूसरे राज्यों के रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एग्जाम क्लियर करने के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना होगा।

इजनी मिलेगी सैलरी

चयनित कैंडिडेट्स को 36,000 रुपये + मंहगाई भत्ता दिया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button