सरकारी योजना/रोजगार

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में 5000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, जुलाई-अगस्त से आवेदन संभव

MP Teacher Recruitment के तहत 3000 प्राथमिक और 2000 माध्यमिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी, ESB करेगा चयन

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में 5000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, जुलाई-अगस्त से आवेदन संभव
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में 5000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, जुलाई-अगस्त से आवेदन संभव

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में इस साल 5 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है और प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया है।

विभाग ने तेज की भर्ती की तैयारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने नई शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक प्रस्ताव संबंधित मंडल को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संपन्न होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह नियुक्तियां इसी वर्ष पूरी करने की योजना है, ताकि स्कूलों में खाली पदों को भरा जा सके।

कितने पदों पर होगी नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक कुल 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें लगभग 3 हजार पद प्राथमिक शिक्षकों के लिए और 2 हजार पद माध्यमिक शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय को प्रदेशभर के स्कूलों से शिक्षकों की मांग प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है। संभावना है कि जुलाई या अगस्त से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। पात्र अभ्यर्थी चयन परीक्षा में शामिल होंगे और अंतिम रूप से मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

पुरानी परीक्षा का परिणाम लंबित

जहां एक ओर नई भर्ती की तैयारी चल रही है, वहीं पिछले वर्ष हुई प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। इससे अभ्यर्थियों में असंतोष है। उम्मीदवारों ने 18 फरवरी को भोपाल में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि परिणाम में देरी से उनकी आगे की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button