MP Police Transfer: एमपी में पुलिस विभाग में फेरबदल: 2 जिलों के एसपी बदले, 7 और अफसरों का भी तबादला
MP Police Transfer: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 2 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं, वहीं अन्य 7 और पुलिस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है। गुरुवार को गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
इस जारी आदेश के मुताबिक नरसिंहपुर की पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को हटा कर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर इंदौर जिले के नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 ऋषिकेश मीना को नरसिंहपुर की कमान सौंपी गई है।
इसी तरह मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को हटा कर सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पर इंदौर जिला के नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 विनोद कुमार मीना को मंदसौर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेंद्र सिंह पंवार ट्रैफिक में भेजे गए
भोपाल जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 जितेंद्र सिंह पंवार को भोपाल में ही नगरीय पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है। इसके अलावा उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेवाल को भोपाल जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 के पद पर पदस्थ किया गया है।]
- Read Also: Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, 20% छूट भी मिलेगी
कलादगी व लालचंदानी इंदौर आए
जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी को इंदौर जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4, ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी को इंदौर जिला नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 और सिंगरौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन को उज्जैन जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



