मध्यप्रदेश अपडेट

MP News Today : मध्यप्रदेश में इन्हें मिला नियमितीकरण का तोहफा

MP News Today : भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 एवं ग्रंथपाल-क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2018 में चयनित 230 सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों की दो वर्ष सफलतापूर्वक परिवीक्षा पूर्ण करने के उपरांत परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है। इन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के बाद सेवा में निरंतर माना जाएगा।

MP News Today : मध्यप्रदेश में इन्हें मिला नियमितीकरण का तोहफा

230 सहायक प्राध्यापकों, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि हुई समाप्त

MP News Today : भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 एवं ग्रंथपाल-क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2018 में चयनित 230 सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों की दो वर्ष सफलतापूर्वक परिवीक्षा पूर्ण करने के उपरांत परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है। इन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के बाद सेवा में निरंतर माना जाएगा।

परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने के बाद अब सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि सहित अन्य लाभ मिल सकेंगे। 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सम्बंधित सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारियों की सूची संबंधितों को प्रेषित कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 7781/2021 एवं अन्य में पारित निर्णय दिनांक 16 दिसंबर 2021 के अनुक्रम में महिला आरक्षण से प्रभावित सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि अन्य प्रकरणों के समान कार्यभार ग्रहण दिनांक से समाप्त की जा रही है।

नियुक्त सभी सहायक प्राध्यापक की नियुक्तियां सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका एस.एल.पी. क्रमांक 16353/2022 में दिए जाने वाले अंतरिम/अंतिम आदेशों के अधीन रहेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button