MP News Today: सीएम सख्त, सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी, हर हाल में रहना होगा सुबह 10 से शाम 6 बजे तक
MP News Today: वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में हाजिरी रजिस्टर की जांच, लापरवाही पर प्रशासनिक कार्रवाई तय

MP News Today: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में समय की पाबंदी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर राजधानी भोपाल के प्रमुख शासकीय भवनों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की विशेष जांच शुरू कर दी गई है।
भोपाल में हाजरी रजिस्टर की जांच
राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे से अलग-अलग विभागों के दफ्तरों में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। किस अधिकारी या कर्मचारी ने कितने बजे कार्यालय में प्रवेश किया और कब बाहर गया, इसका रिकॉर्ड देखा जा रहा है।
समय की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
इन भवनों में पदस्थ कर्मचारियों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खास निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहीं उपस्थिति की जानकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एकत्रित और मॉनिटर की जाएगी। उद्देश्य यह है कि कार्यालयीन समय का पूरी तरह पालन हो।
- यह भी पढ़ें : Betul Commissioner Meeting: बैतूल बैठक में सख्त निर्देश: सड़क सुरक्षा और वन व्यवस्थापन पर कमिश्नर का एक्शन प्लान
दौरे पर होने के बावजूद सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन इस समय भोपाल से बाहर दौरे पर हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित दफ्तरों से उपस्थिति की जानकारी नियमित रूप से जुटाई जाए।
- यह भी पढ़ें : Post Office Gram Priya Scheme: हर महीने ₹5 हजार जमा करें, 10 साल में 7.25 लाख तक रिटर्न और बीमा सुरक्षा भी
लापरवाही पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी कार्यालयों में ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी समय को लेकर लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य दफ्तरों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



