मध्यप्रदेश अपडेट

MP News: समर्थन मूल्य पर मूंग की बिक्री के लिए अब 31 मई तक होंगे पंजीयन, सरकार ने बढ़ाई अंतिम तिथि

MP News, mung samarthan mulya 23 list mp, Mp mung samarthan mulya 2023, E Uparjan, mung samarthan mulya list mp, मूंग का समर्थन मूल्य 2023-24, समर्थन मूल्य 2023-24 list mp, मूंग का भाव आज का 2023, Gehu samarthan mulya 2023 MP, Mp mung samarthan mulya 2023

MP News: समर्थन मूल्य पर मूंग की बिक्री के लिए अब 31 मई तक होंगे पंजीयन, सरकार ने बढ़ाई अंतिम तिथि
Source: Credit – Social Media

MP News: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब प्रदेश में 31 मई तक किसान पंजीयन करा सकेंगे। कोई भी किसान पंजीयन से वंचित ना रहे, इसके मद्देनजर कृषक हित में सरकार ने यह फैसला लिया है। अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से किसान खुश हैं।

प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 8 मई से पंजीयन शुरू हुए थे। ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवाने के लिए पहले 19 मई अंतिम तिथि रखी गई थी। विभिन्न कारणों से कई किसान इस बीच पंजीयन नहीं करवा सके हैं। इसके चलते अब पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई कर दी गई है। इससे अब वे किसान भी आसानी से पंजीयन करवा सकेंगे, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है।

इन जिलों में मूंग बिक्री के लिए पंजीयन

प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में पंजीयन केन्द्र खोले गए हैं।

उड़द के लिए इन जिलों में हुआ पंजीयन (MP News)

इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट में किसानों के पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये गए थे। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से अपील की कि पंजीयन करवाकर अपनी उपज का बेहतर दाम प्राप्त करें।

मध्यप्रदेश अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button