मध्यप्रदेश अपडेट

MP News : अतिथि शिक्षक 11 से पहुंचेंगे स्कूलों में, अधिकारियों को निर्देश जारी

MP News : प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिये रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था की जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने समय सारणी जारी की है।

MP News : अतिथि शिक्षक 11 से पहुंचेंगे स्कूलों में, अधिकारियों को निर्देश जारी

MP News : भोपाल। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिये रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था की जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने समय सारणी जारी की है।

इस व्यवस्था के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत आवदेक द्वारा जीएफएमएस पोर्टल में शाला विकल्प चयन 4 सितम्बर से शुरू हो गया है। विकल्प चयन की कार्यवाही 9 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरी की जायेगी।

मेरिट के आधार पर स्कूल आवंटन

शाला विकल्प चयन के बाद मेरिट के आधार पर आवेदकों को विद्यालय का आवंटन 10 सितम्बर को किया जायेगा। इसके बाद आवेदकों द्वारा आवंटित विद्यालय में उपस्थिति में 11 सितम्बर से शुरू हो जायेगी।

प्रमाणीकरण 14 सितंबर तक होगा

शाला प्रभारी जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वाइन किये गये अतिथि शिक्षक का प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से 14 सितम्बर 2024 तक पूरा करेंगे। इस संबंध में जारी परिपत्र में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल में भेजा गया है। दिशा-निर्देश की प्रति स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी प्रदर्शित की गई है।

नागरिकों को भी लाइब्रेरी सुविधा

छात्रों के साथ नागरिकों को समाचार पत्र एवं पुस्तकों के अध्ययन की सुविधा के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा में संचालित किया जा रहा है। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या एवं स्थान की कमी को देखते हुए एक कॉरिडोर को वाचनालय कक्ष क्रमांक-2 के रूप में विकसित किया गया है। पुस्तकालय परिसर में फ्री वाई-फाई जोन की सुविधा उपलब्ध है।

यहां बन रहा 3 मंजिला नया भवन

केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा के परिसर में रिक्त स्थान में 3 मंजिला नया भवन पुर्नघनत्वीकरण योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। नवीन भवन का प्रथम तल पूर्णता की ओर है। तैयार हो रहा संपूर्ण भवन केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा को हस्तांतरित किया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button