MP NEWS: मप्र में चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, बस ने लोगों को रौंदा, बाइक सवार की भी गई जान, देखें वीडियो

MP NEWS: मप्र के जबलपुर में शुक्रवार को चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित बस ने रास्ते में कुछ लोगों को रौंद दिया। हादसे में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की भी जान चली गई। अब इस दुखद हादसे का वीडियो (Accident Viral Video) भी सामने आया है। वीडियो में भी देखा जा है बस लोगों को रौंदते हुए आगे जा रही है।
जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अधारताल से सवारियां लेकर जा रही थी। इस बीच बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक (heart attack) से मौत होने के बाद बस दमोहनाका के सिग्नल पर रेडलाइट के दौरान बस ई-रिक्शा, कार तथा मोटरसाइकिल को टक्कर मारते आगे बढ़ गई। जिससे यह हादसा हुआ।
इस वीडियो को अमर उजाला ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में बस लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ती दिख रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो…
बस चलाते चालक की हार्टअटैक से मौत, चपेट में आने से बाइक सवार की भी गई जान #jabalpur #ACCIDENT #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/3IQU1zuYFV
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 2, 2022



