MP Mansoon : बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी, इन जिलों में गिरेगा तापमान, मानसून करेगा एंट्री, देखें मौसम की रिपोर्ट
MP Mansoon : मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर बारिश और बादल थोड़ी राहत दे रहे हैं। आइए जानते हैं प्रदेश के प्रमुख शहरों का मौसम कैसा रहेगा आने वाले दिनों में।
इंदौर में आंधी-बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी MP Mansoon
इंदौर में गुरुवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और करीब 3 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार 46 किमी प्रतिघंटा रही। हालांकि बारिश के बाद भी राहत कम ही मिली क्योंकि उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना है।

ग्वालियर में गर्म हवाओं ने किया बेहाल MP Mansoon
ग्वालियर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो चुकी हैं। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक बना हुआ है। फिलहाल 14 जून तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा।
जबलपुर में तापमान गिरा, बारिश के आसार MP Mansoon
जबलपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। MP Mansoon
- यह भी पढ़िए :- Gold Rate 13 june: सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी के भाव में भी इजाफा, देखें आज के ताजा रेट्स
मौसम बदलने की मुख्य वजहें MP Mansoon
फिलहाल उत्तरी भारत में कई चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र सक्रिय हैं, जिनकी ऊंचाई 0.9 से 3.1 किलोमीटर के बीच है। ये हवाएं पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैली हुई हैं। इसके चलते बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15 जून से सक्रिय हो सकता है। MP Mansoon

बारिश की शुरुआत 14 जून से संभावित MP Mansoon
मौसम विभाग ने 14 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर जबलपुर डिवीजन के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। MP Mansoon
- यह भी पढ़िए :- Aaj ka rashifal 13 june: आज सतर्कता बरतें मिथुन राशि के जातक, जोखिम भरे काम में न डालें हाथ
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



