MP Kisan Kalyan Yojana: एमपी के किसान फिर होंगे मालामाल, खातों में पहुंचेंगी किसान कल्याण योजना की राशि
MP Kisan Kalyan Yojana: केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही है। एक ओर उन्हें जहां खाद, बीज, कृषि यंत्र और बिजली के लिए सहायता दी जाती है तो वहीं दूसरी ओर कई योजनाओं के जरिए नकदी के रूप में भी मदद मुहैया कराई जाती है।
पिछले कुछ समय से देश और प्रदेश के किसानों के खातों में लगातार राशि पहुंच रही है। पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की वहीं उसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा की राशि किसानों के खातों में अंतरित की।

अब इस योजना की मिलेगी राशि (MP Kisan Kalyan Yojana)
किसानों पर सरकारी मेहरबानी का सिलसिला अभी जारी रहेगा। इन 2 बड़ी योजनाओं के बाद प्रदेश के किसानों को एक और महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती पर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का किसानों के खाते में अंतरण करेंगे।

इतने किसान होंगे योजना से लाभान्वित (MP Kisan Kalyan Yojana)
इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसान हितग्राही लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है।
- Read Also: heavy rain alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदरा
मार्च तक दी जा चुकी है इतनी राशि (MP Kisan Kalyan Yojana)
गौरतलब है कि इस योजना के तहत मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है। योजनाओं के जरिए मिलने वाली इस राशि से किसानों के कई महत्वपूर्ण कार्य हो जाते हैं और उन्हें अपनी जरुरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते हैं। (MP Kisan Kalyan Yojana)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


