MP Kanya Vivah Yojana 2026: एमपी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026-27 की तिथियां तय, 44 हजार जोड़ों को मिलेगा लाभ
MP Kanya Vivah Yojana 2026: Dates fixed for Chief Minister Kanya Vivah Yojana 2026-27 in MP, 44 thousand couples will get benefit

MP Kanya Vivah Yojana 2026: प्रदेश की गरीब और जरूरतमंद बेटियों के विवाह को सहारा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत नई तिथियों का ऐलान कर दिया है। इस बार हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन तारीखों पर होंगे विवाह
सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की तारीखें तय कर दी हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को पहला आयोजन होगा। इसके बाद देवउठनी ग्यारस यानी तुलसी विवाह पर 20 नवंबर 2026 को दूसरा कार्यक्रम रखा गया है। वहीं बसंत पंचमी के दिन 11 फरवरी 2027 को भी विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा एक अतिरिक्त तिथि स्थानीय जरूरत और कलेक्टर के निर्णय के आधार पर तय की जा सकेगी।
44 हजार जोड़ों के विवाह का लक्ष्य
इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 2026-27 में 44 हजार से अधिक जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 242 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी मदद मिलेगी।
- यह भी पढ़ें : PM Mudra Loan Scheme: बिना गारंटी 20 लाख तक का लोन, जानिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से कैसे शुरू करें अपना कारोबार
सामूहिक विवाह के लिए मानक तय
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के अनुसार, सामूहिक विवाह समारोहों को सुव्यवस्थित और सम्मानजनक बनाने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। प्रत्येक आयोजन में कम से कम 11 और अधिकतम 200 जोड़े शामिल हो सकेंगे। प्रदेश के सभी 55 जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे तय लक्ष्य पूरा किया जा सके।
पिछले वर्ष का ऐसा रहा प्रदर्शन
पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के तहत बड़ी संख्या में विवाह कराए गए थे। उस दौरान 51 हजार 899 कन्या विवाह और 28 हजार 362 निकाह संपन्न कराए गए। इन सभी हितग्राहियों को मिलाकर 321 करोड़ 41 लाख 58 हजार रुपये की सहायता दी गई थी।
- यह भी पढ़ें : Dimethyl Ether DME Gas: LPG का देसी विकल्प तैयार! पुणे के वैज्ञानिकों ने बनाई नई गैस, बिना बदलाव चूल्हे में होगी इस्तेमाल
ऑनलाइन भी कर सकते आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक जोड़े ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रत्येक विवाह पर कुल 55 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं, जिसमें से 49 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, जबकि 6 हजार रुपये आयोजन समिति को दिए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



