MP IAS Transfer 2026: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अफसरों के तबादले, बैतूल सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले
MP IAS Transfer 2026: Major administrative reshuffle in MP, 26 IAS officers transferred, collectors of several districts including Betul changed

MP IAS Transfer 2026: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने एक साथ 26 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर कई अहम जिलों और विभागों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। इस फेरबदल का असर राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा।
भोपाल में सबसे बड़ा बदलाव
इस तबादला सूची में राजधानी भोपाल में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियंक मिश्रा, जो अब तक धार जिले के कलेक्टर थे, उन्हें अब भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर तथा ग्राम निवेश आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
संभाग और विभागों में बदलाव
सरकार ने संभाग और विभागीय स्तर पर भी बदलाव किए हैं। श्रीकांत बनोठ को नर्मदापुरम संभाग का आयुक्त बनाया गया है। शिल्पा गुप्ता, जो लोक शिक्षण आयुक्त थीं, अब गृह विभाग में सचिव के रूप में काम करेंगी। वहीं अभिषेक सिंह को गृह विभाग से हटाकर लोक शिक्षण आयुक्त और स्कूल शिक्षा विभाग के पदेन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त
नई सूची के अनुसार कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। धार में राजीव रंजन मीना को कलेक्टर बनाया गया है। रीवा जिले की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को दी गई है। सागर में प्रतिभा पाल को कलेक्टर बनाया गया है, जो पहले रीवा में पदस्थ थीं।
इसी तरह सिवनी में नेहा मीना, शिवपुरी में अर्पित वर्मा और झाबुआ में डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को कलेक्टर नियुक्त किया गया है। दमोह जिले की कमान प्रताप नारायण यादव को सौंपी गई है। बैतूल में डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को नया कलेक्टर बनाया गया है।
यहाँ देखें स्थानांतरित अधिकारियों की पूरी सूची…



- यह भी पढ़ें : Betul Corruption Case: बैतूल में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, संकुल प्राचार्य और शिक्षक निलंबित, मांग रहे थे रिश्वत
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश
सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिलों में कामकाज की गति और प्रशासनिक नियंत्रण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
- यह भी पढ़ें : KVS Admission 2026 Class 1 Result: सेंट्रल स्कूलों में प्रवेश के लिए कक्षा 1 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



