MP Helmet Rule: एमपी में सरकारी कर्मचारियों के नया नियम लागू, नहीं किया पालन तो हलकी होगी जेब
MP Helmet Rule: एमपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम: 15 मार्च से हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य, नहीं मानी तो कटेगा चालान

MP Helmet Rule: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अब शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा जाएगा। यह व्यवस्था 15 मार्च से लागू की जाएगी।
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से जिले के सभी शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी होगा। वहीं चार पहिया वाहन चलाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। यदि कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा जुर्माने सहित चलानी कार्रवाई की जाएगी।
जिम्मेदारी निभाने के निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को हेलमेट पहनने के नियम का पालन कराने के लिए जागरूक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों तथा आम लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
अतिक्रमण हटाने पर दिया जोर
बैठक में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले संबंधित क्षेत्रों में घोषणा कर लोगों को जानकारी दी जाए, ताकि व्यवस्थित तरीके से अतिक्रमण हटाया जा सके। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खतरनाक मोड़ों पर जरूरी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।
यह भी पढ़ें :
बडोरा मंडी क्षेत्र पर भी चर्चा
बैठक के दौरान बडोरा मंडी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल, यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



