मध्यप्रदेश अपडेट

MP heavy rain flood alert: इन जिलों में अति भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

MP heavy rain flood alert: मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में जहां बारिश से थोड़ी राहत मिली है, वहीं कुछ जिलों में लगातार अति भारी से भारी बारिश हो रही है। कई जिले बाढ़ की भी चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में अति भारी और भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 12 जुलाई को जारी बुलेटिन में चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में अति भारी बारिश के साथ झंझावत, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इनके अलावा कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर छतरपुर टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश के साथ झंझावत और वज्रपात की स्थिति बनेगी। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट (MP heavy rain flood alert)

इनके अलावा रायसेन नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में भारी बारिश और झंझावत, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

इसके साथ ही सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल उमरिया, डिंडोरी नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिलों में भारी वर्षा होने के साथ ही झंझावत और वज्रपात की स्थिति बनेगी। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात (MP heavy rain flood alert)

मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। इनमें भोपाल, सिहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास जिलों में झंझावत, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं सिंगरौली, अनूपपुर और पांढुर्णा जिलों में झंझावत और वज्रपात का अंदेशा जताया गया है। इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट है। हालांकि बारिश का मौसम सभी जिलों में बना रहेगा।

इन जिलों में बाढ़ का खतरा जताया (MP heavy rain flood alert)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और इलाकों में निम्न से मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा भी संभव है। इनमें पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना सिवनी, शहडोल, सीधी और उमरिया तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के आगर मालवा, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, देवास, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, सिहोर, श्योपुर, उज्जैन, शिवपुरी, विदिशा, मंदसौर, नीमच और नर्मदापुरम जिले शामिल हैं।

रविवार को इन जिलों के लिए अलर्ट (MP heavy rain flood alert)

रविवार को बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर और मुरैना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इनके अलावा भिंड, दतिया, आगरमालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, पन्ना, सतना, उज्जैन, शाजपुर, भोपाल, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिेहार, देवास, इंदौर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, बड़वानी और बुरहानपुर में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसलिए हो रही मध्यप्रदेश में बारिश (MP heavy rain flood alert)

  • वर्तमान में, मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।
  • चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक ट्रफ उत्तरी हरियाणा से दक्षिण उत्तरप्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने चक्रवातीय परिसंचरण, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होकर, पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।
  • पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। (MP heavy rain flood alert)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button