MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश और उसके आसपास कई स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूरी ताकत के साथ एक्टिव है। यही कारण है कि प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी प्रदेश के 9 जिलों में अति भारी और 25 जिलों में भारी होने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी भी दी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े शहरों समेत अधिकांश जिलों में भी बारिश जारी रहेगी।
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 10 जुलाई 2025 को जारी बुलेटिन में अगले 24 घंटों में सिंगरौली शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश होने के साथ ही झंझावत और वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (MP Heavy Rain Alert)
इसके अलावा विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम्, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर जिलों में भारी वर्षा होने, झंझावत और वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट (MP Heavy Rain Alert)
भोपाल, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में भी अगले कुछ घंटों में झंझावत और वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में भी बारिश का मौसम बना रहेगा।
इन जिलों में बाढ़ का जताया खतरा (MP Heavy Rain Alert)
इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और इलाकों में मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा होने की संभावना जताई है। इन जिलों में अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, सिवनी, शहडोल और उमरिया जिले शामिल हैं।

कल 20 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट (MP Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, सतना, रीवा, मऊगंज शामिल हैं। इनके अलावा नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, ग्वालियर और श्योपुर में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश जारी रहेगी। (MP Heavy Rain Alert)
बीते 24 घंटों में इन इलाकों में हुई वर्षा (MP Heavy Rain Alert)
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सागर, दमोह, बालाघाट, सीधी, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, शिवपुरी और भिंड जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मालथौन में 112 और दमोह में 103 मिलीमीटर बारिश 24 घंटों में हुई। (MP Heavy Rain Alert)
इसलिए हो रही प्रदेश में भारी बारिश (MP Heavy Rain Alert)
- दक्षिण झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
- वर्तमान में मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़ बांदा डाल्टनगंज दक्षिण झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र एवं दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत है।
- एक ट्रफ दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर दक्षिण झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण तक माध्य समुद्र तल से 0.9 और 15 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।
- एक ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से दक्षिण गुजरात क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर दक्षिण झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने निम्र दाब क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण तक माध्य समुद्र तल से 4.5 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।
- एक ट्रफ पश्चिम असम से गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में बने निम्र दाब क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर विदर्भ तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।
- एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सौराष्ट्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। (MP Heavy Rain Alert)
यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (MP Heavy Rain Alert)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
