मध्यप्रदेश अपडेट

MP Heavy Rain Alert: एमपी में बारिश मचा रही तबाही, आज फिर 11 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में मानसून के लगातार सक्रिय होने से हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई नदियां और तालाब उफान पर हैं। इधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर में भारी बारिश (MP Heavy Rain Alert) होने की संभावना जताई है। इन जिलों में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का मौसम बना रहेगा।

बैतूल जिले में MP Heavy Rain Alert की यह स्थिति

बैतूल जिले की औसत वर्षा 1083.9 मिमी है। जिले में अभी तक 834.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते साल इस अवधि तक 919.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 6 सितंबर 2025 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 6.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा MP Heavy Rain Alert बारिश भीमपुर में

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 6 सितंबर 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील बैतूल में 1.2, घोड़ाडोंगरी में 0.0, चिचोली में 13.0, शाहपुर में 3.0, मुलताई में 5.0, प्रभात पट्टन में 4.0, आमला में 0.0, भैंसदेही में 5.0, आठनेर में 5.2. तथा भीमपुर में 29.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

बारिश के सिस्टम सक्रिय होने से MP Heavy Rain Alert

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय प्रदेश में तीन मजबूत सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। इनमें एक मानसूनी धारा, दो ट्रफ लाइन और एक कम दबाव का क्षेत्र शामिल है। इनके चलते कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि शनिवार को यही स्थिति बनी रहेगी और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

रतलाम में सबसे ज्यादा पानी

बीते 24 घंटों में प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.1 इंच पानी गिरा। उज्जैन में ढाई इंच, इंदौर में करीब 1.9 इंच, सीधी में डेढ़ इंच और शिवपुरी व खंडवा में एक-एक इंच बारिश हुई। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल, मुरैना, धार, सिवनी, सागर और कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी MP Heavy Rain Alert वीडियो बुलेटिन…

MP Heavy Rain Alert से जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल कर दिया है। रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में कई निचले इलाकों में पानी भर गया। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर आवागमन ठप हो गया। नदियों का जलस्तर बढ़ने से छोटे पुल और पुलिया डूब गए, जिसके कारण ग्रामीणों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ा।

MP Heavy Rain Alert से दुर्घटनाओं का दौर भी जारी

तेज बारिश के बीच कई जगह हादसे भी सामने आए। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में कालीसिंध नदी के पुल से एक कार गिर गई। कार में भाजपा नेता महेश सोनी का बेटा विशाल सोनी सवार था, जिसे बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू किया गया। वहीं उज्जैन जिले के खाचरौद इलाके में नंदयायी गांव के पास एक कार बागेड़ी नदी में बह गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से सवार को बचा लिया गया।

MP Heavy Rain Alert के बीच नाव का सहारा

श्योपुर जिले के दिमरछा गांव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस को नाव की मदद लेनी पड़ी। वहीं नीमच जिले के रतनगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बोलेरो नदी पार करते समय बहाव में फंस गई। गाड़ी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और अन्य कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित निकाल लिया।

MP Heavy Rain Alert से दादा-पोते की डूबने से मौत

होशंगाबाद जिले के इटारसी क्षेत्र में सुखतवा नदी में नहाने गए एक दादा-पोते की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार से लापता दोनों के शव शुक्रवार को मिले।

MP Heavy Rain Alert से कई डैमों के खोले गए गेट

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई डैमों में पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। आगर-मालवा के कुंडालिया डैम के आठ, रायसेन के हलाली डैम के तीन, उमरिया के जोहिला डैम का एक और खंडवा के इंदिरा सागर डैम के 15 गेट खोले गए। भोपाल का बड़ा तालाब भी भर गया, जिसके चलते भदभदा डैम के गेट खोलने पड़े।

प्रदेश में MP Heavy Rain Alert की यह स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 40.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से करीब 110 प्रतिशत ज्यादा है। इस सीजन में जहां 32.4 इंच पानी गिरना चाहिए था, वहां औसत से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई। पिछले साल औसत 44 इंच पानी गिरा था।

कौन से जिले सबसे आगे, कौनसे पीछे

बारिश के मामले में गुना सबसे आगे है। यहां अब तक 63 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जो सामान्य से करीब 30 इंच ज्यादा है। श्योपुर और मंडला में 55 इंच से अधिक, जबकि शिवपुरी में भी 53 इंच बारिश दर्ज की गई है।

सबसे कम बारिश इंदौर और उज्जैन संभाग में दर्ज की गई है। खरगोन में केवल 25.1 इंच, खंडवा में 25.4 इंच, बुरहानपुर में 25.5 इंच, बड़वानी में 25.6 इंच और शाजापुर में 26.2 इंच बारिश हुई है।

आने वाले दिनों में MP Heavy Rain Alert का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे मानसून की विदाई शुरू होगी। हालांकि उससे पहले कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। खासकर पश्चिमी मध्यप्रदेश के उज्जैन, मंदसौर, रतलाम और नीमच जैसे जिलों में अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button