देश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

MP Foundation Day: राज्य के गौरव को गीतों में पिरोया सारिका ने, वीडियो एलबम जारी

MP Foundation Day

MP Foundation Day: एक नवम्बर 1956 को स्थापना के बाद मध्यप्रदेश राज्य अपने 66 वर्ष पूरे कर 67 वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। इसके स्थापना दिवस (Foundation Day) पर नवीन उपलब्धियों एवं गौरव की जानकारी देने भारत सरकार का नेशनल अवार्ड (National Award) प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने स्वैच्छिक प्रयास के रूप में जय हो मध्यप्रदेश- 2022 शीर्षक से वीडियो एल्बम जारी किया है। इस एल्बम में तीन गीतों को शामिल किया गया है।

MP Foundation Day, sarika Gharu01

सारिका ने बताया कि इन गीतों के माध्यम से महाकाल लोक, हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई, कूनो में चीतों का आगमन, सीएम राईज स्कूलों से शिक्षा में उत्थान, लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 की नवीन उपलब्धियों से मध्यप्रदेश के गौरव को बताया गया है।

आप भी सुने सारिका का यह मधुर गीत…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button