ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

MP Farmer News: मप्र के किसानों के लिए अच्छी खबर, जल्‍द लागू होगा ये पायलट प्रोजेक्ट! इस तरह मिलेगा लाभ

MP Farmer News: मप्र के किसानों के लिए अच्छी खबर जल्‍द लागू होगा ये पायलट प्रोजेक्ट

Good News For Farmers: मध्‍यप्रदेश के किसानों (Madhyapradesh Farmers) के लिए एक अच्‍छी खबर है। मप्र सरकार (MP Government) किसानों के लिए एक पायलट प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है। इसके लिए हरदा का चयन किया गया है। इसके बाद ये प्रेदश के सभी जिलों में लागू की जाएगी। हम बात कर रहे हैं किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) डिज़िटाइज़ेशन की, यानी कि जल्द किसान क्रेडिट कार्ड को डिजिटल (Kisan credit card digitization) किया जाएगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (MP Minister Govind Singh Rajput) ने बताया है कि राजस्व विभाग की सहायता से किसानों को ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए किसान क्रेडिट कार्ड के एंड-टू-एंड कम्प्यूटरीकरण की पद्धति लागू की गई है।

राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राजस्व विभाग की सहायता से किसानों को ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए किसान क्रेडिट कार्ड के एंड-टू-एंड कम्प्यूटरीकरण की पद्धति लागू की गई है। पद्धति के कम्प्यूटरीकरण से केसीसी ऋण देने की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा, जो अधिक सुगम और किसानों के अनुकूल होगी।

मंत्री राजपूत ने बताया कि हरदा जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया था। पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों और अनुभव के आधार पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पद्धति के लागू होने से किसान को क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के लिए बैंक शाखा में जाने एवं किसी प्रकार के दस्तावेज को जमा करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन ऑनलाइन एप से किए जा सकेंगे। साथ ही कृषि भूमि का सत्यापन भी ऑनलाइन हो जाता है। प्रकरण का अनुमोदन और संवितरण प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी होने से किसान त्वरित लोन प्राप्त कर सकते हैं।

News Source: hindusthansamachar

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button