बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमनोरंजन अपडेट

MP Dance Vedio : होली मिलन समारोह में दिखा सांसद का निराला अंदाज, रंग बरसे गीत पर जमकर झूमे-नाचे, कार्यकर्ता भी पड़ गए अचरज में

मनीष राठौर, भैंसदेही
बैतूल जिले के प्रतिष्ठित किलेदार परिवार ने 26 मार्च को भैंसदेही स्थित निज निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल बड़ा उत्साहपूर्ण हो गया जब सांसद दुर्गादास उइके समेत सभी गणमान्य ‘रंग बरसे’ सहित होली के अन्य गानों पर झूमते हुए डांस करने लगे।

विगत दो वर्ष कोरोना काल की पाबंदियों के चलते सार्वजनिक रूप से समारोह आयोजन पर प्रतिबन्ध था। जिस वजह से आरएसके कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 26 जनवरी एवं 15 अगस्त पर जिला मुख्यालय पर किया जाने वाला आयोजन भी नहीं हो पाया था। अब कोविड की पाबंदियां समाप्त हो गई हैं तो समस्त परिवारजनों ने इस बार होली मिलन भैंसदेही में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया था। कार्यक्रम में भैंसदेही नगर, भीमपुर, आठनेर, सातनेर, पोखरनी, कुकरू खामला सहित आसपास के एवं दूरस्थ अंचल के लोग एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में उस दौरान होली का पूरा रंग जमा नजर आया जब सांसद श्री उइके समेत अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक होली के गीतों पर थिरकने और झूमने लगे। कार्यकर्ताओं के विशेष निवेदन पर सांसद दुर्गादास उइके ने भाजपा नेता राजा ठाकुर, अरुणसिंह किलेदार, राजेन्द्रसिंह किलेदार, भाजपा नेता प्रदीप सिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढ़ोकार, किसान मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद महाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष शहर मनीष सोलंकी, ग्रामीण मंडलध्यक्ष दिनेश वागद्रे, भाजपा नेता सुरेश पाल भाजपा नेता गणेश जैसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीदास खाड़े, अशोक सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य नीलेश सिंह ठाकुर, महामंत्री द्वय केसर लोखंडे व सचिन धोटे, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, अधिवक्ता संजय तिवारी, अधिवक्ता, पत्रकार शंकर राय, पत्रकार मनीष राठौर, रामा पानकर, रम्मू बेले, राजू कुंभारे, धनराज लोखंडे, दिनेश पटेल सहित अन्य नेताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ होली के गीतों पर जमकर डांस कर कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया। यह देखकर कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का उत्साह भी दोगुना हो गया और वे भी झूम उठे।

सामाजिक समरसता की झलक मिली देखने
किलेदार परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में हर वर्ग एवं समाज के लोगों का समागम हुआ। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वास्तव में त्योहार सबको मिल जुलकर मनाने से उसका उत्साह भी दोगुना हो जाता है। यही नजारा किलेदार परिवार के होली मिलन समारोह में देखने को मिला।

कार्यक्रम में सांसद डीडी उईके ने चाँदू, रम्भा, खामला आदि ग्रामों से आये फाग गायक कलाकारों के साथ फाग गाई एवं होली पर्व पर रंगोत्सव के महत्व पर प्रकाश भी डाला।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साह से एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उडा़या और जमकर नाच गाना किया।

इनकी रही विशेष रूप से उपस्थिति

होली मिलन समारोह में विशेष रूप से सांसद डीडी उईके, देवीसिंह ठाकुर, दिलीप सिंह, दिनेश मालवीय, अनिल सिंह ठाकुर, मनीष सोलंकी, डा. धीरज मालवीय, संजू तिवारी, एडवोकेट सुनील सिंह चौहान, राजू कुम्भारे, नीलेश सिंह, लतीफ भाई, कमलेश धोटे, महादेव वडुकले, केशर लोखण्डे, देवीदास खाडे़, परसराम राठौर, रामप्रसाद, सुरेश पाल, गणेश जैसवाल, पिंटू राठौर, लच्छू शिवहरे, सीताराम चडो़कार, कैलाश सोनी, अशोक सिंह, गुरूवचन मालवीय, शैलेन्द्र जैसवाल, मनोहर जैसवाल, विलाश जोशी, प्रमोद सिंह, नारायण घानेकर, श्री झरबडे़, राजा आर्य, राजू सिंह, रम्मू बेलेकर, स्वदेश सरकार, ललित छत्रपाले, दिनेश कोशे, बबलू सिंह, एडवोकेट बंटी मालवीय, चोलाराम, चञ्चल कनाठे, रामा पानकर, प्रभाकर कुबडे़, संजय डांगे, उमेश सेठे, नरेन्द्र सोनी, करीम भाई, हकीम जी, हेमराज पटेल अजय कौशिक, प्रमोद महाले, पंडित श्याम नारायण तिवारी, यूनुस भाई, सुनील गुरव, रज्जू सेठ, अल्लाह सेठ, कादर भाई, सागर सिंह ठाकुर, कृष्णा चौहान, सुनील चौहान, कृष्णा डोंगरे, तुलसीराम पेठे, महेश मालवीय, राज परिहार, ऋषि राज सिंह परिहार, गौरव परिहार, श्रीमती हेमलता विशेष, शिवेंद्र सिंह किलेदार, आर्या परिहार, मंडी डायरेक्टर बैतूल विमला सिंह परिहार, शंकर राय, बालकृष्ण वागद्रे, दिनेश सलामे, संतोष धिकारे, रामबहू डांडरे, डॉ. संजय राने, डॉ. अभिषेक मिसर, माधवराव वडुकले, गोकुल प्रसाद मालवीय, दीनानाथ अमरुते, अशोक मालवीय, गजानन बुक डिपो, राजा सावरकर, रानू ठाकुर, सोमनाथ सिंह ठाकुर, महेंद्र चौहान, नितिन कुबडे, सचिन जैसवाल, दिलीप घोरे, बंटी आर्य, संतोष पाल, नरेश मोहरे, अनिल निनावे, सौरभ धाड़से, नरेंद्र मालवीय,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश वागद्रे, भाजपा ग्रामीण महामंत्री सचिन धाटे, शैलेन्द्र तिवारी, अमीन काबरा, संजय कोरसने सहित नगर के समस्त पत्रकार बंधुओं समेत सैकड़ों की संख्या में लोग इस होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button