mp da hike 2026: लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, डीए बढ़कर हुआ 58 प्रतिशत, 6 किस्तों में मिलेगा एरियर
MP DA hike 2026: Major relief for lakhs of government employees, DA hiked to 58 percent, arrears to be paid in 6 installments

mp da hike 2026: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा नजर आएगा। साथ ही एरियर भुगतान को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था तय की गई है।
डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है। यह नया दर 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को मई 2026 के वेतन के साथ मिलना शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद निर्णय
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही कर दी थी। इसके बाद पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की सहमति के बाद वित्त विभाग ने औपचारिक आदेश जारी करते हुए इसे लागू कर दिया। हालांकि, पेंशनरों के महंगाई भत्ते को लेकर अभी अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन जल्द निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।
- यह भी पढ़ें : MP Pension Payment: एमपी हाईकोर्ट सख्त: पेंशन-ग्रेच्युटी में देरी नहीं चलेगी, 3 महीने में भुगतान का आदेश
एरियर भुगतान का तरीका तय
सरकार ने एरियर के भुगतान को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के बकाया के रूप में दिया जाएगा। इस राशि का भुगतान एक साथ नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे छह बराबर हिस्सों में बांटा गया है। कर्मचारियों को यह राशि मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में मिलने वाले वेतन के साथ दी जाएगी। इससे सरकार पर एकमुश्त वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों को नियमित रूप से भुगतान मिलता रहेगा।
इन कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था
वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों का 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त होना या निधन हो चुका है, उन्हें या उनके नामांकित सदस्यों को एरियर की पूरी राशि एक बार में दी जाएगी। इससे ऐसे परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
- यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैलरी में होगा बंपर इजाफा, लेकिन जेब में आने में कितना लगेगा वक्त
ऐसे होगी महंगाई भत्ते की गणना
जारी निर्देशों के अनुसार महंगाई भत्ते की गणना करते समय 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में जोड़ा जाएगा, जबकि इससे कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि महंगाई भत्ता किसी अन्य भत्ते या वेतन गणना का हिस्सा नहीं माना जाएगा। सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान उनके स्वीकृत बजट के भीतर ही किया जाए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



