MP Budget 2023: 1 लाख नौकरियां, छात्राओं को ई-स्कूटी और महिलाओं के लिए विशेष घोषणाओं वाला एमपी का बजट पेश
MP Budget 2023: 1 lakh jobs, e-scooty for girl students and special announcements for women

MP Budget 2023: मध्य प्रदेश में आज बुधवार 1 मार्च को बजट पेश किया गया इस बजट में शिक्षा नौकरी सहित महिलाओं के लिए अनेक घोषणा की गई। सबसे ज्यादा चर्चा एक लाख सरकारी नौकरियां, कॉलेज छात्राओं को ई स्कूटी, एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने और महिलाओं के लिए विशेष घोषणा की हुई।
MP Budget 2023: टॉपर छात्राओं को दी जाएगी ई-स्कूटी
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य के कॉलेजों की टॉपर छात्राओं को ई-स्कूटी गिफ्ट की जाएगी। इसके अलावा सिंगरौली में एक खनन विश्वविद्यालय खोलने का भी ऐलान किया गया है। साथ ही स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती का भी ऐलान किया गया है।
दी जाएगी 1 लाख नौकरियां (MP Budget 2023)
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना के तहत हितग्राहियों को 1000/- रुपये महीना दिया जाएगा और राज्य के युवाओं को 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि घुमंतू जाति के लिए मुख्यमंत्री कौशल योजना शुरू होगी जिसके लिए 252 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
MBBS की सीटें बढ़ाई जाएगी (MP Budget 2023)
2320 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि MBBS की सीटें 2,055 से बढ़ाकर 3,605 की जाएंगी। इसके अलावा बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज के ब्याज का भुगतान भी राज्य सरकार करेगी। बजट में इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रुपए के बजट का भी ऐलान किया गया।
महिलाओं के लिए भी घोषणाएं (MP Budget 2023)
बजट घोषणा में कहा गया कि लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपए और महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रुपए और लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए हर महीना दिया जाएगा।
- Also Read: MP NEWS: सरकार का बड़ा फैसला, अब पूरे प्रदेश के कॉलेजों में अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा यह विषय
बंद किए जाएंगे शराब अहाते
बजट भाषण में देवड़ा ने बताया कि राज्य में लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 47 लाख महिला स्व सहायता समूह सशक्त हुए हैं। उन्होंने शराब के अहाते बंद कराने की भी बात कही और बताया कि सकल घरेलू उत्पाद में देश के लिए MP की भागीदारी 4 फीसदी से ज्यादा हुई है।



