ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

MP के इस मंदिर में चमत्कार! ओखलेश्वर धाम में हनुमान जी की मूर्ति ने पलकें झपकी, देखें वायरल वीडियो

Okhleshwar Dham Hanuman Temple Viral Video

Okhleshwar Dham Hanuman Temple Viral Video: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले में प्रसिद्ध ओखलेश्वर धाम में हनुमान मंदिर (Okhleshwar Dham Hanuman Temple) है। इस मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। इस मंदिर में हर महीने के रोहणी नक्षत्र में 27वें दिन हनुमान जी का श्रृंगार किया जाता है। इस बार के श्रृंगार को लेकर दावा किया जा रहा है कि भगवान हनुमान की प्रतिमा ने अपनी पलकें झपकाईं।

इस चमत्कारी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Video Viral On Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राचीन हनुमान मंदिर ओखलेश्वर धाम में रोहिणी नक्षत्र में चोल अलंकरण के दौरान हनुमान जी की मूर्ति के पलक झपकने का चमत्कार होने का दावा कर रहा है। लोगों का दावा है कि उन्होंने अपने कैमरे में भगवान हनुमान की मूर्ति के पलक झपकते वीडियो को कैद कर लिया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। भक्त और पुजारी इसे हनुमानजी का चमत्कार (miracle of hanumanji) मान रहे हैं।

चमत्‍कार से मंत्रमुग्‍ध हुए भक्‍त

ओखलेश्वर धाम में हनुमान जयंति सहित साल में 13 बार हनुमान जी का श्रृंगार होता है। श्रृंगार में हजारों की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक शनिवार देर शाम जब हनुमान जी की मूर्ति का श्रृंगार हो रहा था तो मूर्ति ने अचानक पलक झपकाई। पुरानी मान्यता है कि ओखलेश्वर धाम में भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी होती है।

शनिवार की देर शाम हनुमान जी की मूर्ति के पलक झपकने के चमत्कार ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आस्था और अंधविश्वास के बीच दावा किया जाता है कि कई भक्तों ने हनुमान जी की मूर्ति के पलक झपकने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया है।

मोबाइल में कैद हुआ चमत्‍कार

भक्तों का कहना है कि ओखलेश्वर धाम स्थित हनुमान जी के मंदिर में कई चमत्कार होते रहे हैं। पलक झपकने का चमत्कार हमारे मोबाइल में कैद हो गया है। यहां भगवान के दर्शन मन की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

ओखलेश्वर धाम ओखला गांव के पुजारी गिरीश पुरोहित समेत मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान की मूर्ति ने चमत्कार कर दिया है. गौरतलब है कि चोल श्रंगार के दिन यहां हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में जिस मंदिर का जिक्र किया जा रहा वह मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बडवाह के पास ओखला गांव में स्थित है। इस प्राचीन हनुमान मंदिर के बारे में कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। अब हनुमान जी के पलक झपकाने की घटना को लेकर लोग अचरज में है।

news source:zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button