Moong procurement MP 2025: MP में शुरू हुई ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी, गुणवत्ता पर रहेगा सख्त फोकस
Moong procurement MP 2025: मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी प्रारंभ हो गई है। खरीदी से पहले नाफेड क्लस्टर हेड भोपाल के डीएस मुटेकर ने वेयरहाउस संचालकों को मूंग की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टूटे-फूटे, सुकड़े, बदरंगी, कुशी वाले स्कंध में निर्धारित मात्रा से अधिक होने पर या एफएक्यू क्वालिटी के मपदंडों को पूरा ना करते हो, ऐसी उपज को ना खरीदे।
यदि संचालक ऐसी उपज को खरीदते हैं तो ऐसी स्थिति मे गोदाम संचालकों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही छोटे एवं खोखले दाने 4%, नमी 12%, कच्चे कुंभले दाने 3%, आंशिक क्षतिग्रस्त दाने 4%, क्षतिग्रस्त दाने 3% से अधिक नहीं होने चहिए। मूंग हेतु शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य की दर 8682 रुपए प्रति क्विंटल र्निर्धारित की गई है।

मूंग उपार्जन को लेकर दिया प्रशिक्षण (Moong procurement MP 2025)
मध्य-प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्रालय भोपाल द्वारा विपणन वर्ष 2025-26 हेतु ग्रीष्मकालीन मूंग की उपज के उपार्जन हेतु प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को बैतूल के उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय के सभागृह में रखा गया था। प्रशिक्षण शिविर में एक सैकड़ा से अधिक वेयरहाउस संचालकों, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर तथा समितियों के प्रबंधक उपस्थित थे।
मूंग के सैंपल भी दिखाए गए (Moong procurement MP 2025)
जिला विपणन अधिकारी मध्य-प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ बैतूल के आरएस निगम ने भी सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि खरीदी गई उपज का व्यवस्थित भंडारण किया जा सके। वहीं जिला प्रबंधक मध्य-प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक बैतूल के नर्मदाप्रसाद कीर ने भी आवश्यक दिशा निर्देश देकर मूंग की उपज के सैंपल दिखाए।

संचालकों ने भी बताई समस्याएं (Moong procurement MP 2025)
वेयरहाउस मालिक विवेक शुक्ला, भानुप्रताप आवठे, संजय वर्मा, चंद्र किशोर धावले ने बारिश के मौसम में खरीदी के कारण स्कंध में आर्द्रता होने तथा माल के उठाव के समय मौसम के गर्मी के कारण आर्द्रता की कमी के कारण होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित (Moong procurement MP 2025)
प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभ में उपसंचालक कृषि आनंद बडोनिया एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि राजवीर सिंह राजपूत ने सभी वेयरहाउस संचालकों से परिचय कराया। कार्यक्रम में एमपीडब्लूएलसी के शाखा प्रबंधक शाहपुर के नगीन वर्मा, भैंसदेही के मुकेश भलावी, घोड़ाडोंगरी के श्रवण उइके, आठनेर से प्रेमकुमार यादव सहित आशीष बेले, गणेश लहरपुरे, धीरज लहरपूरे, गोविंद जीतपूरे आदि सर्वेयर भी उपस्थित रहे। (Moong procurement MP 2025)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

