यूटिलिटी अपडेट

Making Small Handbag: सिलाई की पाठशाला : मोबाइल और अन्य जरूरी सामान रखने आसानी से ऐसे बनाएं आकर्षक हैंड बैग

Making Small Handbag, DIY party wear purse, Easy and Simple Beautiful Hand Bag For Ladies, hand bag making at home,

Making Small Handbag: सिलाई की पाठशाला : मोबाइल और अन्य जरूरी सामान रखने आसानी से ऐसे बनाएं आकर्षक हैंड बैग
Source: Credit – Social Media

Making Small Handbag: बहुत सी महिलाएं और युवतियां चाहती हैं कि वे भी थोड़ी-बहुत अर्निंग करें और अपने परिवार का सहारा बने। हालांकि उनके सामने समस्या यह होती है कि वे घर के बाहर निकल कर कोई काम नहीं कर पाती। वैसे घर बैठे भी बहुत से काम करके काफी अच्छी अर्निंग की जा सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इनका लाभ नहीं ले सकती। यदि बात करें घर बैठे किए जा सकने वाले कार्यों की तो सिलाई का काम सबसे बेहतर होता है।

इस काम की खासियत होती है कि इसमें ना बहुत ज्यादा इन्वेस्ट करना होता है और ना ही बहुत अधिक कौशल की जरूरत पड़ती है। यदि पहले से ही आपके पास मशीन हो तो बिना इन्वेस्ट के यह कार्य हो सकता है। यदि ना भी हो तो भी इसे खरीदने के लिए कोई बहुत ज्यादा राशि की जरूरत नहीं पड़ती। बात करें कौशल या हुनर की तो सिलाई का कार्य थोड़े समय में ही और बड़ी आसानी से ही सीखा जा सकता है और अच्छी कमाई भी इससे की जा सकती है।

‘बैतूल अपडेट’ इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर ‘सिलाई की पाठशाला’ की सीरीज चला रहा है। इसमें हर अंक में सिलाई ट्रेनर संगीता पवार द्वारा कोई खास चीज बनाना सिखाई जा रही है। यहां दी गई उनकी यू ट्यूब चैनल की लिंक के जरिए बड़ी आसानी से आप वह बनाना सीख सकेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको वह वस्तु बनाना सिखाए जिसकी बाजार में डिमांड ज्यादा हो या फिर वह फैशन में चल रही हो। (Making Small Handbag)

आज के अंक में संगीता जी बता रही हैं कि मोबाइल, लिपिस्टिक सहित अन्य जरूरी सामान रखने के लिए छोटा सा और आकर्षक हैंड बैग आसानी से कैसे बनाएं। यह बैग्स आप खुद भी इस्तेमाल कर सकती हैं और चाहे तो इनकी बिक्री करके अर्निंग भी कर सकती हैं। तो आइए देखते हैं कि किस तरह से यह हैंड बैग बनाया जा सकता है।

हैंड बैग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Making Small Handbag)

यह हैंड बैग या पर्स बनाने के लिए 1/2 मीटर कपड़े दो रंग के,

टेलर चॉक,

कैची,

चैन और धागा की जरूरत होगी।

बैग बनाने का तरीका

कपड़े को चार तह में जमाकर 8 इंच चौड़ाई के नाप से गोलाई का निशान लगाना है। इसके बाद कैची की सहायता से कपड़े को काटना है। दोनों कपड़े को एक बराबर काटकर वीडियो में बताए अनुसार बैग तैयार कर लेना है। नीचे दी गई वीडियो की लिंक पर क्लिक करके यह बैग बनाने की पूरी विधि देखी जा सकती है…👇🏻

Related Articles

Back to top button