Majedar Jokes : चिंटू ने पूछा मिंटू से पूछा भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं? मिंटू का मजेदार जवाब….
Majedar Jokes: Chintu asked Mintu, brother, what do you call the one who cannot hear? Mintu's funny answer...
Majedar Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)
पप्पू अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
पप्पू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
पप्पू- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
पप्पू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने
नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !!!
- यह भी पढ़ें: Majedar Jokes : दोस्त- भाई तू कल बड़ा दुखी था, मैं- हां यार कल बीवी 25000 की साड़ी ले आई…..
सोनू- क्या तुझे ब्रिटिश भाषा आती है?
पप्पू- हां।
सोनू- कुछ बोल के दिखाओ।
पप्पू- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन।
सोनू बेहोश…
सोनू- यार मोनू एक मजेदार बात बता…
कुंवारों को लगता है कि सारे समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है…
मोनू की बात सुनकर सोनू हो गया बेहोश…
- यह भी पढ़ें: Jokes in Hindi : लड़का- पता है, बस में बैठते हुए, मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता… जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी- टिकट दिखाओ।
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है?
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes : एक बार बंटी जंगल से जा रहा था, उसे एक चुड़ैल ने रोका और बोली, “हा हा हु हु मैं….
चिंटू ने पूछा मिंटू से
मिंटू भईया जिसको सुनाई नहीं देता,
उसको क्या कहते हैं?
मिंटू बोला- कुछ भी कह लो भईया जब
उसे सुनाई ही नहीं देता।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇





