मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है…? बच्चे ने जवाब दिया….

Majedar Jokes: An uncle asked a child - How are your studies going...? The child replied...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में
तीन बार चोरी करने क्यों गए…?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही
अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी,
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे
बदलने के लिए जाना पड़ा…!

पति- जज साहिब, मुझे अपनी बीवी
से तलाक चाहिए वो बर्तन फेंक कर मारती है?
जज- बर्तन अभी मारना शुरू किया है
या पहले से ही मार रही है।
पति- पहले से ही
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है।

एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है…?
बच्चे ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं…!

तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का
हाथ पकड़कर पप्पू बोला…
पप्पू- आपका प्लान क्या है…?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई…
पप्पू- बस… बस… मतलब पटी-पटाई हो…
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली-
बाबा की सर्विस है…इडियट

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है…
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक
हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button