Majedar Jokes: सूरज की बीबी से लड़ाई हो गई, आधा दिन चुपचाप गुजारने के बाद बीबी सूरज के पास आई और बोली…..
Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your friends, Best Jokes 2023, chutkule, cute face, Friendship jokes

Majedar Jokes: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Jokes)
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Majedar Jokes)

सूरज की बीबी से लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजारने के बाद बीबी, सूरज के पास आई और बोली-
इस तरह झगड़ते अच्छे नहीं लगते। एक काम करते हैं,
थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
सूरज- ठीक है, क्या करना है? बोलो…
बीबी- आप मुझसे माफी मांग लो… और मैं आपको माफ कर देती हूं।
- Also Read: Top Gk Questions: हरा हूं लेकिन पत्ता नहीं, नकलची हूं लेकिन बंदर नहीं, बताओं मैं कौन हूँ?
रोहित ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
रोहित- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं
और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
डॉक्टर- भाई, यह क्या है?
मूर्ख- मैंने 500 पन्नों की किताब लिखी है, वही दिखाने लाया हूं।
डॉक्टर- 500 पन्नों में तुमने लिखा क्या है?
मूर्ख- पहले पेज में लिखा है कि एक राजा घोड़े पर चढ़कर
जंगल की ओर चला और आखिरी पेज पर लिखा कि वह जंगल में पहुंच गया।
डॉक्टर- अच्छा, फिर बीच के पन्नों पर क्या लिखा?
मूर्ख- तबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़क, तबड़क।
प्रोफेसर ने फिलॉसफी क्लास में पूछा…
जीवन क्या है ?
स्टूडेंट- मोबाइल से बचा हुआ समय…
बब्लू- अरे यार स्कूल आना क्यों छोड़ दिया?
डब्लू- मेरे डैडी कह रहे थे कि
एक ही जगह बार-बार जाने से इज्जत कम हो जाती है.
पिता- स्कूल से तुम्हारी शिकायत आई है…
बेटा- शिकायत कैसे आएगी,
मैं तो 15 दिन से स्कूल गया ही नहीं…
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



